नागपुर के वेदांत ने गाड़े झंडे, जेईई मेन परीक्षा में 15 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल

JEE Main exam 2019 results, 15 candidates got 100 percentile
नागपुर के वेदांत ने गाड़े झंडे, जेईई मेन परीक्षा में 15 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल
नागपुर के वेदांत ने गाड़े झंडे, जेईई मेन परीक्षा में 15 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बी-टेक (स्नातक) में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा-2019 के पेपर-1 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए। इसमें 15 छात्रों का स्कोर 100 पर्सेंटाइल रहा है। परीक्षा में नागपुर के वेदांत साबू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आयकॅड के विद्यार्थी वेदांत 99.97 पर्सेंटाइल के साथ नागपुर के संभावित टॉपर हैं। वहीं ईशान जैन को 99.96, चिन्मय रत्नपारखी- 99.96, राहुल पाठक- 99.92, अथर्व वारखेडे को 99.92 पर्सेंटाइल मिले हैं। जेईई मेन परीक्षा के पहले पेपर के लिए देश भर से 9,29,198 ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 8,74,469 ने परीक्षा दी थी। परीक्षा आठ शिफ्ट में 9 से 12 जनवरी तक 258 शहरों में कराई गई थी। 

परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर नतीजे घोषित किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार जेईई मेन की एक और परीक्षा अप्रैल में होनी है। दूसरी परीक्षा का परिणाम आने के बाद संयुक्त रैंकिंग जारी की जाएगी, जिसके आधार पर दाखिला शुरू होगा। अप्रैल की परीक्षा के लिए 8 फरवरी से 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान 8 मार्च तक हो सकेगा। परीक्षा 6 से 20 अप्रैल के बीच होगी।     

100 पर्सेंटाइल वालों में 3 राज्य के

अंकित कुमार मिश्रा -महाराष्ट्र
 गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश  -महाराष्ट्र
 राज आर्यन अग्रवाल  -महाराष्ट्र
 ध्रुव अरोड़ा   -मध्य प्रदेश
 अडेली साई किरण   -तेलंगाना
 बोजा चेतन रेड्डी  - आंध्र प्रदेश
 संबित बेहरा   -राजस्थान
 नमन गुप्ता    -उत्तर प्रदेश
 यिन्दुकुरी जयंत फणी साईं  -तेलंगाना
 विश्वनाथ के  -तेलंगाना
 हिमांशु गौरव सिंह  - उत्तर प्रदेश
 केविन मार्टिन  - कर्नाटक
 शुभांकर गंभीर   -राजस्थान
 बत्तेपति कार्तिकेय   -तेलंगाना
 जयेश सिंगला   - पंजाब

Created On :   20 Jan 2019 9:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story