अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर

Jeff Bezos tops Forbes worlds rich; Bill Gates drops to second
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर
हाईलाइट
  • अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए) के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • इक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
  • फोर्ब्स ने मंगलवार को सलाना अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है।
  • भारत के मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) के साथ 19वें नंबर पर हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फोर्ब्स ने मंगलवार को सलाना अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए) के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही बेजोस 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले शख्स बन गए हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) के साथ 19वें नंबर पर हैं। बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाभर के 2,208 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनमें 102 भारतीय हैं।

बिल गेट्स सालों बाद पहली बार पिछड़े

फोर्ब्स की इस साल की अरबपतियों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स सालों बाद पहली बार पिछड़े हैं। इस बार की लिस्ट में बिल गेट्स की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर आंकी गई हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। जबकि अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर है। वहीं इन्वेस्टमेंट गुरू कहे जाने वाले वॉरेन बफेट 84 अरब डॉलर के साथ तीसरे, बर्नार्ड अर्नाल्ट 72 अरब डॉलर के साथ चौथे और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 71 अरब डॉलर के साथ 5वें नंबर पर हैं।

मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर

इस लिस्ट में भारत के सबसे रईस शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। इस बार अंबानी को 1 रैंकिंग का फायदा हुआ है और वो 20वें से 19वें नंबर पर आ गए हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 8 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।

टॉप-10 में कोई महिला नहीं, ट्रंप को हुआ नुकसान

इसके अलावा फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-10 में कोई भी महिला नहीं है। लिस्ट में अमेरिका की वालमार्ट की एलिस वॉल्टन 16वें नंबर के पर हैं और वो दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप को काफी नुकसान हुआ है। इस साल उनकी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर आंकी गई हैं  और वो लिस्ट में 766वें नंबर पर हैं। पिछले एक साल में ट्रंप की संपत्ति में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

दुनिया के टॉप-10 अमीर शख्स :

1. जेफ बेजोस : 112 अरब डॉलर

2. बिल गेट्स : 90 अरब डॉलर

3. वॉरेन बफेट : 84 अरब डॉलर

4. बर्नार्ड अर्नाल्ट : 72 अरब डॉलर

5. मार्क जुकरबर्ग : 71 अरब डॉलर

6. अमानसिओ ओर्टेगा : 70 अरब डॉलर

7. कार्लोस स्लिम हेलू : 67.1 अरब डॉलर

8. चार्ल्स कोच : 60 अरब डॉलर

9. डेविड कोच : 60 अरब डॉलर

10. लैरी एलिसन : 58.5 अरब डॉलर

टॉप-5 अमीर भारतीय :

1. मुकेश अंबानी (19वें नंबर) : 40.1 अरब डॉलर

2. अजीम प्रेमजी (58वें नंबर) : 18.8 अरब डॉलर

3. लक्ष्मी मित्तल (62वें नंबर) : 18.5 अरब डॉलर

4. शिव नडार (98वें नंबर) : 14.6 अरब डॉलर

5. दिलीप सांघवी (115वें नंबर) : 12.8 अरब डॉलर

Created On :   7 March 2018 5:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story