खूबसूरती के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है ज्वैलरी

jewelry is also beneficial for health as well as Beauty
खूबसूरती के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है ज्वैलरी
खूबसूरती के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है ज्वैलरी


डिजिटल डेस्क । गहनों को लेकर औरतों से कई बहस नहीं की जा सकती है। उनके पास चाहे जितने भी कीमती गहने क्यों ना लेकिन वो गहने खरीदने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। चाहे वो गोल्ड, सिल्वर, डायमेंड,प्लैटिनम खरीदें या आर्टिफिशियल खरीदें। उनके मुताबिक उनके पास हर तरह की लेटेस्ट ज्वैलरी होनी चाहिए। महिलाओं के इस शौक को कोई कम नहीं कर सकता और शायद करना भी नहीं चाहिए, क्योंकि ज्वैलरी से ना केवल उनकी खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि उनकी हेल्थ का भी ध्यान रखती है। तभी तो पुराने समय में लोग सोने के दांत बनवाते रहे हैं। ये दिखावे से ज्यादा स्वास्थ्य से संबंधी संकेत रहा है। लोग इसे इसलिए भी धारण करते रहे हैं, ताकि स्वस्थ रह सकें। आपको पता है कि सोना आपकी हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। पर्सनैलिटी को उम्दा लुक देने के लिए गोल्ड ज्वैलरी का इस्तेमाल तो सदियों से किया जाता रहा है, लेकिन अब इसकी खरीदारी के समय हेल्थ को भी ध्यान में रखा जाने लगा है।

 

मनोवैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का मानना है कि ज्वैलरी का पॉजिटिव असर जितना बाहरी सुंदरता पर पड़ता है,उससे ज्यादा आंतरिक सुंदरता पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि सोने के आभूषण पहनने से मन खुश रहता है और आप बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि इसे पहनकर आप बाहरी और भीतरी खूबसूरती में इजाफा कर सकते हैं। आइए जानते है कि किस तरह आपकी सेहत पर ज्वैलरी का असर होता है। 

 

स्किन के लिए फायदेमंद

 

तमाम रिसर्च और डॉक्टर्स की बातों पर भरोसा करें, तो जो लोग सोने की ज्वैलरी कैरी करते हैं, उनकी त्वचा हमेशा अच्छी बनी रहती है। जो लोग पिंपल्स, झुर्रियों व उम्र से पहले झाइयां आने की समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें गोल्ड ज्वैलरी जरूर पहनना चाहिए। इससे त्वचा में चमक आएगी और उनकी यह समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। ऐसा माना जाता है कि गोल्ड पहनने से घर में समृद्धि आती है। यह आपकी उम्र को बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी नींद भी प्रदान करता है। यह आपके निगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में भी बदलने का काम करता है। यहीं नहीं, इसे पहनने से आपकी बोलने की क्षमता भी सही होने लगती है।

 

दिमागी परेशानी व चिंता से मिलती है मुक्ति

 

चांदी की ज्वैलरी ग्रहों के दुष्प्रभावों को खत्म करने में सहायक साबित होते हैं। सिल्वर की ज्वैलरी पहनने से दिमागी परेशानी व चिंता से मुक्ति मिलती है। इसलिए ज्वैलरी विशेषज्ञ व ज्योतिष शास्त्र के जानकार भी इसे ज्वैलरी के रूप में धारण करने की सलाह देते हैं। चांदी एक ऐसी धातु है, जो मनुष्य को मानसिक सुख प्रदान करती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

 

डायमंड भी है असरदार

 

डायमंड शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक है। इसे धारण करने से शरीर में शुक्र धातु की अधिकता होने लगती है और जीवन में संपन्नता आती है। इसलिए डायमंड को पहनना हर लिहाज से सही माना जाता है। इसकी एक विशेषता यह भी होती है कि थोड़ी देखभाल से यह ताउम्र चमकता रहता है। ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोग उंगली में टाइट फिटिंग वाला डायमंड रिंग पहनें तो, उनकी सिगरेट पीने की आदत कम होने लगती है।

 

 

शारीरिक तौर पर रखता है फिट

 

आज के दौर में मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इस दिशा में सोना आपकी कारगर मदद कर सकता है। सोना एक धातु है जिसमें ऐंटी-इन्फ्लेमेंट्री गुण होते हैं। यह उम्र को कम करता है और लोगों के अंदर नई खुशी और ऊर्जा का संचार करता है। मोती आंखों को सुकून और दिल को शांति प्रदान करता है। इसलिए गु्स्सा कंट्रोल करने के लिए मोती पहनने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, मोती पाचन तंत्र को भी सही रखता है। इससे आंखों की रोशनी सही रहती है। नीलम के बारे में तो कहा जाता है कि यह कैंसर जैसी बीमारी को कंट्रोल कर सकता है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से सिद्ध नहीं हो पाई है। नीलम गैस से पीड़ितों के लिए मददगार साबित होता है। इसके साथ ही यह भी गुस्से को कम करता है।

 

Created On :   20 April 2018 3:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story