झारखंड: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची, कांके से सुरेश बैठा को टिकट

Jharkhand Assembly Elections: Congress releases fifth list of candidates
झारखंड: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची, कांके से सुरेश बैठा को टिकट
झारखंड: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची, कांके से सुरेश बैठा को टिकट

डिजिटल डेस्क, रांची। कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर से सोना राम सिंकू, कांके से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेशा बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नंवबर से 20 दिंसबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

 

 

इससे पहले, शनिवार को कांग्रेस दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। हाई प्रोफाइल जमशेदपुर पूर्वी  सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस ने तेज-तर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ को टिकट दिया है। ममता देवी को पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आरजेडी के साथ चुनावी गठबंधन किया है। गठबंधन का नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

Created On :   18 Nov 2019 2:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story