झारखंड में गृहमंत्री राजनाथ बोले- अब देश में नहीं होंगे दो संविधान

Jharkhand Assembly Polls: Defense Minister Rajnath rally for state election
झारखंड में गृहमंत्री राजनाथ बोले- अब देश में नहीं होंगे दो संविधान
झारखंड में गृहमंत्री राजनाथ बोले- अब देश में नहीं होंगे दो संविधान

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर चुकी है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में झारखंड के पलामू जिले में चुनावी रैली संबोधित की। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि "जब हमें संसद में स्पष्ट बहुमत मिला, तो हमने बिना किसी देरी के जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया।" उन्होंने बताया कि "अब भारत में दो संविधान नहीं होंगे और जम्मू और कश्मीर के लिए कोई अलग झंडा नहीं होगा।" इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि "हमारे देश में केवल एक ही प्रधानमंत्री होगा।" राजनाथ इसके बाद, प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र विश्रामपुर और भवनाथपुर की जनता को भी संबोधित करेंगे।

 

 

पीएम मोदी भी आएंगे मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए चुनावी रण में उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी का अधिक से अधिक समय लेना चाहती है। पहले भाजपा की रणनीति प्रधानमंत्री की यहां 4 से 5 चुनावी सभाएं आयोजित करने की थी, लेकिन अब इन चुनावी सभाओं की संख्या बढ़ा कर आठ-नौ की जा सकती हैं। बहरहाल पीएम मोदी की पहली रैली सोमवार (25 नवंबर) को पलामू और गुमला की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए पांच चरणों में मतदान होने हैं। इसके नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Created On :   24 Nov 2019 5:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story