झारखंड में नक्सलियों ने किया हमला, सरायकेला में 5 पुलिसकर्मी शहीद

Jharkhand: Five policemen shot dead in Saraikela district
झारखंड में नक्सलियों ने किया हमला, सरायकेला में 5 पुलिसकर्मी शहीद
झारखंड में नक्सलियों ने किया हमला, सरायकेला में 5 पुलिसकर्मी शहीद
हाईलाइट
  • एंबुस लगाकर माओवादियों ने किया हमला
  • मुख्यमंत्री रघुबर दास ने की हमले की निंदा
  • शुक्रवार शाम 6.30 बजे हुई घटना

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के सरायकेला जिले में माओवादियों ने एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसवालों पर हमला करने के लिए 15 माओवादी बाइक पर सवार होकर आए थे। एडीजी ऑपरेशन एमएल मीना ने बताया कि हमला शुक्रवार शाम 6.30 बजे किया गया। 

पुलिस के मुताबिक हमले के बाद नक्सली अपने साथ दो सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल के हथियार लेकर भाग गए। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हमले की निंदा की है, उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा, सरकार इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली अब अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं, इसलिए गुस्सा निकालने के लिए इस तरह की कायराना हरकतें कर रहे हैं। माओवादियों की इन हरकतों से राज्य सरकार और पुलिसकर्मियों का मनोबल कम नहीं होने वाला है। सरकार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

 

 

 

Created On :   14 Jun 2019 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story