IIM की क्लास में झारखंड के 9 मंत्री

Jharkhand ministers taking management lessons at IIM
IIM की क्लास में झारखंड के 9 मंत्री
IIM की क्लास में झारखंड के 9 मंत्री

एजेंसी, अहमदाबाद. झारखण्ड के 9 मंत्री तीन दिन के लिए IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट की क्लासेस ले रहे हैं। IIM प्रोफेसर अरविंद सहाय ने कहा यहां मत्री लीडरशिप और ऐथिक्स, कॉपरेटिव मूवमेन्ट, स्वास्थ्य सेवा, एजुकेशन और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के बारे पढ़़ रहे हैं।

झारखंड सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए "अच्छे प्रशासन के प्रबंधन और नेतृत्व" कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके अन्तर्गत रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, सीपी सिंह, निकेत सिंह मुंडा, सरयू राय, राज पालीवार, लुई मार्टिन्दी, अमर कुमार बौरी और सीपी चौधरी IIM गए हैं। 

सीपी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम "हमारे चुनावी वादों को पूरा करने में मदद करेगा"। उन्होंने ने कहा हम चुनाव से पहले कई वादे करते हैं, लेकिन संसाधनों के सीमित होने पर हमें सत्ता में आने के बाद बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम हमें नई चीजें सीखने में मदद करेंगे और हमारी प्रभावी नीतियों को बनाने में भी मदद मिलेगी।

 

Created On :   28 Jun 2017 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story