झारखंड में विपक्ष को बड़ा झटका, 6 विधायक भाजपा में हुए शामिल

झारखंड में विपक्ष को बड़ा झटका, 6 विधायक भाजपा में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों को करारा झटका दिया है। राज्य में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। बुधवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत कुल 6 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सुखदेव के बीजेपी में जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। 

 


रांची में मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में सभी छह विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल सांरगी, जेपी भाई पटेल,चमरा लिंडा, कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत व मनोज यादव और नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही बीजेपी में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत और मनोज यादव पहले से बीजेपी के संपर्क में थे। भगत वर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से नाराज चल रहे थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए उन्होंने उरांव को दोषी ठहराया था। मनोज यादव ने चतरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था,लेकिन वह हार गए। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेपी भाई पटेल को निलंबित कर दिया था। पटेल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था। 

 

Created On :   23 Oct 2019 7:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story