शर्मनाक! झारखंड में महिलाओं को जबरन पिलाया गया मैला, मुंडवाया सिर

Jharkhand womens were forced to be drink muddy shaved heads
शर्मनाक! झारखंड में महिलाओं को जबरन पिलाया गया मैला, मुंडवाया सिर
शर्मनाक! झारखंड में महिलाओं को जबरन पिलाया गया मैला, मुंडवाया सिर

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं को घर से जबरन खींच कर मानव मल खिलाया गया। इसके बाद महिलाओं का सिर भी मुंडवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और सभी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रांची के दुलामी गांव की है। आरोपियों ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को केवल इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उन्हें शक था कि महिलाएं जादू-टोना करती हैं। 

 

जादू-टोने के शक में महिलाओं पर किया अत्याचार

 

सोनाहातू पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, "महिलाएं कल रात को बीमार पड़ गईं। जब हमने इस बारे में पड़ताल की तब खुलासा हुआ। महिलाओं ने बताया कि उन्हें मानव मल खाने को मजबूर किया गया।" पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय महिला और उनकी 35 वर्षीय बेटी को घर से जबर्दस्ती खींच कर बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें जबरन मानव मल खिलाया गया और पास की एक नदी के किनारे ले जाकर सिर मुंडवा दिया गया। 

 

जबरन मुंडवाया सिर

 

इस तरही की शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। इस घटना को पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया, क्योंकि उन्हें शक था कि महिलाएं जादू-टोना करती हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक नदी के पास खींच कर ले जाया गया, जहां उनके सिर मुंडा दिए गए, उन्हें सफेद साड़ियां पहनने और सेप्टिक टैंक का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।  इस घटना के बाद से दोनों महिलाएं काफी डरी हुई हैं। 

 

सभी आरोपी गिरफ्तार

 

बता दें कि अक्सर झारखंड में इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें डायन का आरोप लगा गांव के लोगों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है। बुंडू डीएसपी केवी रमन के निर्देश पर सोनाहातू और राहे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल आरोपियों के परिवार में तीन फरवरी को एक महिला झरी देवी की मौत हो गई थी, जिसके लिए सभी ने मां-बेटी पर डायन होने का आरोप लगाया।


झारखंड में पिछले 15 सालों में 700 महिलाओं को डायन बताकर मौत के घाट उतारा जा चुका है। इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले के ठकुरा गांव में एक अंधविश्वासी युवक ने जाटू-टोने के चक्कर में अपने ही भाई-भाभी को मौत की नींद सुला दिया था।  

Created On :   18 Feb 2018 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story