शुरु हुई Jio Phone 2 की फ्लैश सेल, कीमत 2,999

शुरु हुई Jio Phone 2 की फ्लैश सेल, कीमत 2,999

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाला Jio Phone 2 यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस फोन को Reliance Jio द्वारा आज एक बार फिर फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Jio Phone 2 को फ्लैश सेल के दौरान jio.com की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इस फोन को 2,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि Reliance Jio 2 एक स्मार्ट फीचर फोन है, जो QWERTY कीपैड के साथ आता है। इस हैंडसेट की डिजाइन काफी हद तक पुराने ब्लैकबेरी फोन से मिलती है। जिसकी वजह से यूजर्स को यह काफी पसंद आता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 
जियोफोन 2 KaiOS पर काम करता है। इस फोन में 512MB रैम दी गई है। वहीं इसकी इंटरनल स्टोरेज क्षमता 4GB दी गई है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसके अलावा फोन में 4G VOLTE, ब्लूटूथ, GPS, NFC और FM रेडियो और गूगल असिस्टेंट जैसे कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इसमें वॉयस कमांड्स के लिए एक अलग बटन दिया गया है, जिससे गूगल असिस्टेंट तुरंत ऐक्टिवेट हो जाता है। इन सब खूबियों से लैस Jio Phone 2 यूजर्स को काफी पसंद आता है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,000 mAh की बैटरी दी गई है।  

Created On :   31 Jan 2019 4:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story