जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, एक नागरिक की मौत
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, एक नागरिक की मौत
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है। यहां LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पाक द्वारा किए गए इस संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। इस फायरिंग में एक कश्मीरी नागरिक की भी मौत हो गई है।

संघर्ष विराम उल्लंघन LoC से सटे कृष्णाघाटी सेक्टर में हुआ। यहां पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह करीब 10.35 पर अचानक भारी गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे और स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला किया।  भारतीय सेना ने इसका मजबूती से जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से हुई गोलीबारी में एक कुली की भी मौत हो गई है।

इससे पहले बुधवार को कश्मीर के बांदीपोर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंडियन एयरफोर्स के दो गरूड़ जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले दो सालों में पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। 2017 की ही बात करें तो पाकिस्तान अब तक इस 600 से ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार इस हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 16 जवान शहीद हो चुके हैं। साथ ही इन गोलीबारियों में आठ नागरिकों की भी मौत हो गई है। 

Created On :   12 Oct 2017 2:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story