हाईलाइट
  • आतंकियों ने छानपोरा में एक पुलिस पोस्ट पर की थी गोलीबारी। 
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियो को किया गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस बल ने पिछले शुक्रवार को छानपोरा में पुलिस पोस्ट पर हमले करने वाले तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। 

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकी वठूरा के रहने वाले हैं और उन्हें बडगाम के वाथोरा से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को आतंकियों ने शाम के वक्त छानपोरा में बनी एक पुलिस पोस्ट पर भारी गोलीबारी की थी। इस हमले के बाद पोस्ट पर तैनात जवानों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की थी। आतंकियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने तत्काल घायल पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया था। वहीं इलाके को सील कर सर्च अभियान चलाया गया।

Created On :   28 April 2019 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story