जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर का टीजर हुआ रिलीज

John Abraham Starer film  Romeo  Akbar Walter teaser released
जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर का टीजर हुआ रिलीज
जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर का टीजर हुआ रिलीज

डिजिटल डेस्क,मुबंई। एक बार फिर जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म "रोमियो अकबर वॉल्टर" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जॉन एक "रॉ एजेंट" का रोल करते नजर आ रहे हैं। टीजर के पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में जॉन अलग ही अंदाज के साथ मुंह में सिगरेट दबाए नजर आए थे। पोस्टर के बैकग्राउंड में जॉन को अलग -अलग लुक में दिखाया गया था। जिसे खूब पंसद किया गया था। फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। 

टीजर में जॉन खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें जॉन कई अलग अलग किरदारों, पुलिस वाले से लेकर मुस्लिम शख्स आदि लुक्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। फिल्म में जॉन एक जासूस का रोल अदा कर रहे हैं। देश भक्ति की सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज की जाएगी। 


 

फिल्म की कहानी 1970 के दशक की एक रियल घटना पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग गुजरात, श्रीनगर, दिल्ली और नेपाल के बॉर्डर पर हुई है। बता दें कि जॉन से पहले यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी, लेकिन डेट्स न होने के कारण सुशांत सिंह ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद इस फिल्म को जॉन अब्रहम ने की। इसके पहले भी जॉन अब्राहम ने देश भक्ति पर आधारित फिल्म मद्रास कैफे, परमाणु और सत्यमेव जयते की थी। 

 

Created On :   26 Jan 2019 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story