जॉनी डेप की पत्नी का आरोप- शारीरिक शोषण करते हैं जॉनी, पेश किए सबूत

Johnny Depps Wife Amber Charged On Johnny For Physical Abuse
जॉनी डेप की पत्नी का आरोप- शारीरिक शोषण करते हैं जॉनी, पेश किए सबूत
जॉनी डेप की पत्नी का आरोप- शारीरिक शोषण करते हैं जॉनी, पेश किए सबूत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कपल्स के रिश्तों को लेकर खबरों आती रहती है। कभी तलाक तो कभी ब्रेकअप्स। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम है मशहूर हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप और उनकी पत्नी एंडर हर्ड। 

साल 2015 में शादी करने के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। एंबर हर्ड ने जॉनी पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद जॉनी ने भी एंबर पर 350 करोड़ का डिफेमेशन केस किया था और कहा था कि एंबर उनके साथ शारीरिक शोषण करती थी।

एंबर ने दावा किया कि जॉनी ने उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी और इसके चलते जॉनी ने अपनी उंगली को भी चोटिल कर लिया था। इतना ही नहीं एंबर हर्ड के वकील ने कहा था कि तलाक के बाद भी जॉनी डेप ने एंबर हर्ड को पब्लिकली हैरेस करने कोशिश की थी। वकील ने यह भी कहा कि यह बहुत ही दुखद बात है कि दोनों की निजी बातों को इस तरह कोर्ट के सामने लाना पड़ रहा है, लेकिन एंबर हर्ड चाहती है कि उनके पति की सच्चाई सबसे सामने आए। 
 
कोर्ट में पेश दस्तावेजों में दोनों की लड़ाई का भी जिक्र है। साल 2013 में एंबर हर्ड ने जॉनी की एक पेटिंग भी जला दी थी। यह पेटिंग जॉनी को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट की थी। साल 2014 में जॉनी डेप एक प्लेन में शराब पीकर चीज़ें फेंकने लगे थे क्योंकि वे एंबर के जेम्स फ्रेंको से मिलने को लेकर नाराज थे। 

इतना ही नहीं हद तो तब पार हो गई, जब एंबर हर्ड ने जॉनी डेप के साथ अपनी पर्सनल चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। एंबर ने इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमें उन्होंने अपने खून से शीशे पर कुछ लिखा हुआ था। एंबर ने बताया था कि साल 2015 में उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था। 

इन्हीं सब चीजों से परेशान होकर पिछले महिने जॉनी डेप ने एंबर पर 347 करोड़ का केस किया और आरोप लगाया कि एंबर ने उनके साथ शारीरिक शोषण किया है। इतना ही नहीं जॉनी ने इस बात के सबूत भी पेश किए थे। जॉनी डेप ने आरोप लगाया था कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें पंच किया और उनकी उंगली को भी घायल कर दिया था। जॉनी ने कहा कि एंबर ने उन पर वोदका की बोतल फेंक कर भी मारी थी। जिससे उनकी उंगली घायल हो गई थी। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो हालही में जॉनी डेप की फिल्म द प्रोफेसर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 

Created On :   14 April 2019 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story