कुंडली में ब्रहस्पति के दोषों का ऐसे करें निदान

Jupiter flaws in the horoscope, 5 ways of diagnosis the planet
कुंडली में ब्रहस्पति के दोषों का ऐसे करें निदान
कुंडली में ब्रहस्पति के दोषों का ऐसे करें निदान

डिजिटल डेस्क । गुरु ग्रह बृहस्पति इंसान की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ता है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो परेशानियां बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि किसी भी चीज को बृहस्पति विशाल रूप देता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें, तो आपकी जिंदगी में होने वाली हर बड़ी घटना का कारक बृहस्पति हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह (बृहस्पति) से संबंधित कोई दोष हो तो उसकी शांति के लिए गुरुवार को विशेष पूजन किया जाता है। बृहस्पति देवताओं के गुरु भी हैं। गुरु वैवाहिक जीवन व भाग्य का कारक ग्रह है। यहां जानिए बृहस्पति ग्रह की पूजा के 5 उपाय, जिनसे इस ग्रह से सम्बंधित दोषों को दूर किया जा सकता है।

 

 

कौन है बृहस्पति, क्या है इसका प्रभाव?

 

- नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु और मंत्रणा का कारक माना जाता है। 

- बृहस्पति का रंग पीला है, जो धन और ज्ञान से जुड़े मामलों को नियंत्रित करता है।

- सोना, तिजोरी, कानून, धर्म, मंत्र और संस्कार बृहस्पति के अधीन हैं।

- पाचन तंत्र, पेट और उम्र की सीमा से है बृहस्पति का संबंध।

- बृहस्पति के कारण ही मोटापा घटता और बढ़ता है।

- पांच तत्वों में आकाश तत्त्व का अधिपति है बृहस्पति।

- बृहस्पति का प्रभाव बहुत बड़ा और विराट होता है।

- महिलाओं के विवाह की पूरी जिम्मेदारी बृहस्पति से ही तय होती है।

 

 

बृहस्पति के लिए इमेज परिणाम

 

 

बृहस्पति ग्रह से जुड़ी समस्याओं का ऐसे करें निदान

 

- गुरुवार को गुरु ग्रह के निमित्त व्रत रखें। जिसमें पीले वस्त्र पहनें व बिना नमक का भोजन करें। भोजन में पीले रंग के खाद्य पदार्थ जैसे बेसन के लड्डू,आम आदि शामिल करें।

- गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या फोटो को पीले वस्त्र पर विराजित करें। इसके बाद पंचोपचार से पूजा करें। पूजन में केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित करें। आरती करें।

- गुरु मंत्र का जप करें- मंत्र- ॐ बृं बृहस्पते नम:। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।

- गुरु से जुड़ी पीली वस्तुओं का दान करें। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल, आम (फल) आदि।

- शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

इन उपायों से धन, संपत्ति, विवाह और भाग्य संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Created On :   19 Jun 2018 6:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story