वरिष्ठ गांधीवादी व पूर्व न्यायमूर्ति पद्मभूषण चंद्रशेखर धर्माधिकारी नहीं रहे

justice Chandrasekhar Dharmadhikari left the world at the age of 92
वरिष्ठ गांधीवादी व पूर्व न्यायमूर्ति पद्मभूषण चंद्रशेखर धर्माधिकारी नहीं रहे
वरिष्ठ गांधीवादी व पूर्व न्यायमूर्ति पद्मभूषण चंद्रशेखर धर्माधिकारी नहीं रहे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वरिष्ठ गांधीवादी व मुंबई उच्च न्यायालय के रिटायर न्यायमूर्ति पद्मभूषण से सम्मानित चंद्रशेखर धर्माधिकारी का सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे अंबाझरी घाट में किया जाएगा। उनका पार्थिव अंतिम दर्शन के लिए सर्वोदय आश्रम में रखा गया है। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।चंद्रशेखर धर्माधिकारी पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे । दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका अस्पताल में उपचार जारी था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

धर्माधिकारी सामाजिक क्षेत्र से जुड़े थे लिहाजा उनके चाहने वालों की संख्या भी काफी है। धर्माधिकारी का जन्म 20 नवंबर 1927 को रायपुर में हुआ था। धर्माधिकारी ताउम्र गांधीवादी विचारधारा का पालन करते रहे। उनके परिवार में उनके बड़े पुत्र जस्टिस सत्यरंजन धर्माधिकारी हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। दूसरे बेटे आशुतोष वरिष्ठ वकील व बेटी अरुणा सहित भरापूरा परिवार है। उनके निधन से राज्य भर में शोक की लहर व्याप्त है

Created On :   3 Jan 2019 7:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story