कड़कनाथ मुर्गी पालन घोटाला : 66 लोगाें से 1 करोड़ 73 लाख रूपए की ठगी

कड़कनाथ मुर्गी पालन घोटाला :  66 लोगाें से 1 करोड़ 73 लाख रूपए की ठगी
कड़कनाथ मुर्गी पालन घोटाला : 66 लोगाें से 1 करोड़ 73 लाख रूपए की ठगी

डिजिटल डेस्क, पुणे। कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय में कम निवेश में अधिक मुनाफा हासिल करने का लालच देकर महारयत एग्रो इंडिया प्रा.लि. कंपनी द्वारा 66 निवेशकों से कुल 1 करोड़ 73 लाख रूपए की धोखाधड़ी की गई है। घटना को लेकर पुलिस ने कंपनी के कैशियर को गिरफ्तार किया है। दत्तवाड़ी पुलिस थाने में निलेश शिवाजी आंबेड़े (35) ने शिकायत दर्ज कराई है, जिस अनुसार पुलिस ने महारयत एग्रो इंडिया कंपनी के कैशियर प्रीतम माने को गिरफ्तार किया है। साथ ही कंपनी के अध्यक्ष सुधीर शंकर मोहिते, निदेशक संदिप सुभाष मोहिते पर मामला दर्ज किया हैं। 

कंपनी द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर चूना लगाया गया। इसके लिए बाकायदा विज्ञापन दिया गया था। जिसे पढ़कर कई लोगों ने उसमें लाखो रूपए निवेश किए। शिकायतकर्ता आंबेड़े ने 2 लाख 50 हजार रूपए निवेश किए थे। कंपनी ने आंबेड़े से कहा था कि उन्हें 300 कड़कनाथ मुर्गियां, उनका खाद्य, टीका, डॉक्टर भेट और पूरा प्रबंधन करा दिया जाएगा। लेकिन कंपनी ने रूपए लेकर ऐसा कुछ भी नहीं किया। इसलिए आंबेड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार से धोखाधड़ी की गई है। पुणे में घोटाले का आंकड़ा 1 करोड़ 73 लाख रूपयों तक पहुंच गया है। घोटाले का आंकड़ा और भी बढ़ने का अंदेशा जताया गया है।

Created On :   4 Sep 2019 4:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story