कमल हासन आज मदुरै में करेंगे अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान

Kamal Haasan his Announce New Political Party Today in Madurai
कमल हासन आज मदुरै में करेंगे अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान
कमल हासन आज मदुरै में करेंगे अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान

डिजिटल डेस्क, मदुरै। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन आज अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले है। आज वह कई सभाओं को संबोधित करने के साथ ही मदुरै में पार्टी के झंडे का अनावरण भी करेंगे। कमल हासन दोपहर रामनाथपुरम में अपनी पहली जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह पास ही परमक्कुडि के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह मनामदुरै जाएंगे। यहां पर भी कमल सभाओं को संबोधित करेंगे। कमल हासन की पार्टी के इस औपचारिक गठन के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

 

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल स्मारक भी जाएंगे कमल

 

केजरीवाल के भी सभा को संबोधित करने की संभावना है। कमल हासन मदुरै में रात को जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले महीने उन्होंने घोषणा की थी कि पार्टी के ऐलान वाले दिन वह सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित घर और स्कूल जाएंगे। वह पई करुंभ स्थित कलाम के स्मारक पर भी जाएंगे। इस वादे को पूरा करते हुए कमल रामेश्वरम में कलाम साहब की फैमिली से मिले। उन्होंने भरोसा जताया कि वह अपनी द्रविड़ राजनीति में सफल होंगे। तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों की मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा था, आपको तब पता चलेगा जब मैं इसे सफल बनाऊंगा।

 

 

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 2017 में कमल हासन से मुलाकात की थी। तब ही कमल हासन ने राजनीतिक पारी शुरू करने के संकेत दिए थे। कमल हासन ने कहा कि "वह जीवन रूपी यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं। मदुरई की धरती ने उन्हें फिल्मी दुनिया में सफल बनाया और अब एक बार फिर वह यहां पर राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। ओताकडाई में कमल हासन की नई पार्टी और झंडे के ऐलान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यकर्ताओं ने वहां पर एक बड़ा सा स्टेज बनाया है। इसके अलावा कमल हासन के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

Created On :   21 Feb 2018 4:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story