किसान कर्ज माफी में गड़बड़ी पर जिम्मेदारों के खिलाफ होगी FIR: कमलनाथ

किसान कर्ज माफी में गड़बड़ी पर जिम्मेदारों के खिलाफ होगी FIR: कमलनाथ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सहकारी समितियों और बैंकों द्वारा किसान कर्ज माफी की सूची चस्पा होने के बाद शासन में हड़कंप मच गया है। जारी सूची में कुछ किसान ऐसे हैं जो कर्जदार होते हुए भी सूची से गायब हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके नाम पर प्राप्त से दोगुनी राशि दिखाई जा रही है। विवाद को तूल पकड़ता देख प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कमलनाथ ने कहा कि जो भी इस घोटाले में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

भाजपा पर साधा निशाना
दावोस से लौटने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। कमलनाथ के अनुसार ताजा घोटाला भाजपा के राज में हुआ है। नाथ ने कहा कि जो घपला सामने आया है, उसकी पूरी जांच कराई जाएगी, जो भी मामले में जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ FIR तुरंत दर्ज की जाएगी।

क्या था मामला
दरअसल निकाय और पंचायत में उन किसानों के नाम की लिस्ट जारी की गई थी जिन्होंने कर्ज लिया था। लेकिन लिस्ट में जारी नामों में कुछ किसान ऐसे भी थे जिन्होंने कभी कर्ज ही नहीं लिया और कुछ नाम ऐसे थे जिनके कर्ज की राशि दोगुनी थी। जैसे ही लिस्ट चस्पा हुई तो प्रशासन में उथल पुथल मच गई। मामले में पीडब्लयूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कुछ लोग हैं जो सूची में फेरबदल कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं, मामले में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

 

Created On :   25 Jan 2019 1:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story