राज ठाकरे के नक्शेकदम पर कमलनाथ, भाजयुमो ने विवादित बयान का किया विरोध  

Kamalnath on the footsteps of Raj Thackeray - BJPs youth wing protest against statement
राज ठाकरे के नक्शेकदम पर कमलनाथ, भाजयुमो ने विवादित बयान का किया विरोध  
राज ठाकरे के नक्शेकदम पर कमलनाथ, भाजयुमो ने विवादित बयान का किया विरोध  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (मुंबई) के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने मध्यप्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेसी मुख्यमंत्री कमलनाथ की उत्तर भारतीयों के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि कमलनाथ राज ठाकरे की राह पर चल रहे हैं। यहां जारी एक बयान में श्री कंबोज ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर भारतीयों को दिल से कभी नहीं अपनाया, कमलनाथ का अपमानजनक बयान इस बात का उदाहरण है। मुंबई में भी कांग्रेस के लोग उत्तर भारतीयों के साथ राजनीति करते रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने गांधी-नेहरू परिवार को बहुत मान सम्मान दिया, लेकिन बदले में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को पिछड़ापन और गरीबी दिया। वहीं उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्मान दिया और वह प्रदेश का कर्ज विकास कार्य से उतार रहे हैं। कंबोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को मान-सम्मान केवल भाजपा ही देती है। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णनवीस उत्तर भारतीयों के मान सम्मान का हमेशा पूरा खयाल रखते आए हैं।
 

Created On :   18 Dec 2018 3:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story