जकार्ता में एशियन पैरा तैराकी स्पर्धा, हिस्सा लेंगी कंचनमाला पांडे

Kanchanmala Pandey will take part in Asian Para Swimming
जकार्ता में एशियन पैरा तैराकी स्पर्धा, हिस्सा लेंगी कंचनमाला पांडे
जकार्ता में एशियन पैरा तैराकी स्पर्धा, हिस्सा लेंगी कंचनमाला पांडे
हाईलाइट
  • इंडोनेशिया के जकार्ता में 1 से 14 अक्टूबर के बीच एशियन पैरा तैराकी स्पर्धा आयोजित होगी।
  • स्पर्धा में कंचनमाला पांडे देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में 1 से 14 अक्टूबर के दौरान होने वाली एशियन पैरा तैराकी स्पर्धा में कंचनमाला पांडे देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। जन्म से अंधी कंचनमाला महिलाओं के एस-11 वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। बंगलुरु में 11 से 13 जुलाई के दौरान हुए चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय दल में हुआ। कंचनमाला जकार्ता में 100 मीटर फ्री स्टाइल के अलावा 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर निजी मिडले में पदक के लिए तरणताल में गोता लगाएंगी। स्पर्धा के दौरान पति विनोद देशमुख उनकी मदद करेंगे। 

स्पर्धा के दौरान 8 अक्टूबर को कंचनमाला 100 मीटर फ्री स्टाइल के लिए तरणताल में उतरेंगी, जबकि एक दिन बाद 200 मीटर निजी मिडले का इवेंट होगा। इसके अलावा 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के लिए 10 अक्टूबर को और 100 मीटर बैक स्ट्रोक के लिए 11 अक्टूबर को चुनौती पेश करेंगी। विदर्भ के अमरावती में जन्मी कंचनमाला ने दुनिया के आठ देशों में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है, विश्व पैरा तैराकी, एशियन गेम, राष्ट्रमंडल पैरा तैराकी का समावेश है।

कंचनमाला पांडे देश की पहली ऐसी पैरा तैराक हैं, जिन्होंने मैक्सिको वर्ल्ड पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप में देश को स्वर्ण पदक दिलाया हैं। भारतीय रिजर्व बैंक नागपुर के एचआर विभाग में कार्यरत यह पैरा तैराक नागपुर सुधार प्रन्यास के तरणताल पर NIS कोच डॉ. प्रवीण लामखाड़े, शशिकांत चहांदे और विशाल चांदुरकर के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। डॉ. केविन अग्रवाल जहां कंचनमाला के फिजियो है, वहीं सचिन देशमुख उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Created On :   28 Sep 2018 3:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story