हो जाएं तैयार! इस दिन रिलीज हो सकता है 'मेंटल है क्‍या' का ट्रेलर

हो जाएं तैयार! इस दिन रिलीज हो सकता है मेंटल है क्‍या का ट्रेलर
हो जाएं तैयार! इस दिन रिलीज हो सकता है 'मेंटल है क्‍या' का ट्रेलर
हो जाएं तैयार! इस दिन रिलीज हो सकता है 'मेंटल है क्‍या' का ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड क्वीन कंगना जल्द ही फिल्म "मेंटल है क्‍या" में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ राज कुमार राव मुख्य भूमिका में होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। उम्मीद है 19 जून को ट्रेलर की ग्रैंड लॉन्चिंग की जा सकती है। इस दौरान कंगना और राजकुमार राव भी साथ रहेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी अजीब और पागलपन वाली है। यह कंगना और राजकुमार के कैरक्‍टर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। कंगना एक ऐसी लड़की के रोल में हैं, जो मेंटल कंडीशन से जूझ रही है और फिल्‍म पूर्वाग्रहों और सामाजिक प्रतिबंधों के आसपास घूमती है। 

पिछले दिनों खबर थी कि कंगना शूटिंग के समय काफी दखल दे रही हैं। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात को नकार दिया। वहीं फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बवाल खड़ा हो चुका है। दरअसल, कंगना की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक की फिल्म सुपर 30 पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। दोनों की फिल्म रिलीजिंग डेट क्लैश होने के कारण दोनों के विवादों को हवा मिल गई है। इस मामले में ​कंगना की बहन रंगोली ने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा। 

लेकिन इस विवाद के चलते ऋतिक ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी। ऋतिक ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि वे मानसिक प्रताड़ना से बचने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट के बाद ही कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी दुखभरी कहानी क्यों सुना रहा है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपने ​पोस्ट में लिखा कि "मैं अपनी फिल्म को इस मीडिया सर्कस से प्रभावित नहीं करना चाहता हूं। ऐसे में मैंने सुपर 30 की रिलीज डेट को शिफ्ट करने का फैसला किया है। ऐसा मैंने मानसिक प्रताड़ना से बचने के लिए किया है।"
 

Created On :   11 Jun 2019 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story