अपनी पत्नी के सा​थ मिलकर ऑर्गेनिक एनर्जी बार लॉन्च करेंगे करणवीर बोहरा

Karanvir Bohra Launch Organic Energy Bar Superbarz With His Wife TJ
अपनी पत्नी के सा​थ मिलकर ऑर्गेनिक एनर्जी बार लॉन्च करेंगे करणवीर बोहरा
अपनी पत्नी के सा​थ मिलकर ऑर्गेनिक एनर्जी बार लॉन्च करेंगे करणवीर बोहरा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेता करणवीर बोहरा अपनी पत्नी टीजे के साथ ऑर्गेनिक एनर्जी बार सुपरबार्ज लॉन्च करने वाले हैं। इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। इस जोड़ी का कहना है कि स्वास्थ्य के लिए उत्तम होने के साथ ही एनर्जी बार स्वादिष्ट, ऑर्गेनिक और सस्ता होगा।

करणवीर ने कहा कि सही चीज खाना मुश्किल नहीं होता है। बल्कि हमारे शरीर में क्या जा रहा है, उसे लेकर सजग रहना मुश्किल होता है। बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में प्रीजर्वेटिव और सेहत के लिए हानिकारक चीजें मिली होती हैं। मेरी मां ने मुझे इन चीजों को लेकर चेताया और घर पर बने सेहत के लिए अच्छे, पोषक ऑर्गेनिक बार, जिनमें कोई प्रीजर्वेटिव नहीं होते हैं। स्वाद में भी अच्छे होते हैं, उसे बना कर दिया।

अभिनेता ने आगे कहा कि यह मेरी मां की काफी पुरानी रेसिपी है। सुपरबार्ज को शुरू करने के पीछे मेरा उद्देश्य लोगों के लिए कुछ ऐसा उपलब्ध कराना था, जो ऑर्गेनिक और स्वादिष्ट होने के साथ ही सस्ता हो।

Created On :   16 Nov 2019 5:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story