टाॅयलेट पेपर से सुंदर ड्रेस, जीता 6 लाख का इनाम

Karletto : A woman got the first prize for toilet Paper Wedding Dress
टाॅयलेट पेपर से सुंदर ड्रेस, जीता 6 लाख का इनाम
टाॅयलेट पेपर से सुंदर ड्रेस, जीता 6 लाख का इनाम

डिजिटल डेस्क, न्यूयाॅर्क। खूबसूरत महिला और उस पर उसका निराला ड्रेस, किसी की भी आंखें उस पर टिक सकती हैं। इस महिला के साथ भी यही हुआ। इसकी ड्रेस देखकर सभी हैरान हो गए और आखिरकार उसने फैशन कम्पीटिशन में 6 लाख 37 हजार रूपए का पहला Fनाम जीत लिया। महिला न्यूयॉर्क में रहने वाली एक गृहिणी कारी करलेटो है। 

करलेटो द्वारा खाली वक्त में टॉयलेट पेपर से बनाई एक वेडिंग ड्रेस को न्यूयॉर्क में हुए फैशन कम्पीटिशन में  पहला ईनाम मिला है। इस सुंदर ड्रेस टॉयलेट पेपर से तैयार किया गया था। 

1500 तितलियों से सजाया

इसे 1500 तितलियों से सजाया गया। यह नीचे और पीछे से करीब 6 फुट चौड़ी है। बताया जा रहा है कि इसे तैयार करने में तीन माह का वक्त लगा। इसे बनाने के लिए उसने टॉयलेट पेपरए गोंद, ग्लिटर और टेप का इस्तेमाल किया गया। रात को बच्चों के सो जाने के बाद वह इस ड्रैस को तैयार तैयार करती थी।

जजेस ने भी की तारीफ

महिला की इस प्रतिभा ने ना सिर्फ सभी को आकर्षित किया, बल्कि महिला की तारीफ करने पर भी मजबूर कर दिया। इस हुनर की जजेस ने भी जमकर तारीफ की। 

Created On :   19 Aug 2017 7:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story