DID Season 6: कर्नाटक के संकेत गांवकर ने जीता सबसे बड़े डांसर का खिताब

DID Season 6: कर्नाटक के संकेत गांवकर ने जीता सबसे बड़े डांसर का खिताब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो "डांस इंडिया डांस सीजन 6" का खिताब संकेत गांवकर ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को शो का ग्रांड फिनाले हुआ जिसमें उन्हें संकेत को विनर घोषित किया गया। संकेत गांवकर कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्हें डांस का काफी शौक था और उन्होंने खुद ही डांस सीखा। संकेत को ज्यादातर इस शो के दौरान कंटेमप्रेरी डांस करते देखा गया है। डीआइडी-6 में आने के लिए संकेत ने काफी मेहनत की थी। फाइनल में संकेत की टक्कर नैनिका, अनासुरु, शिवम पाठक और पीयूष से थी।

कंटेम्प्रेरी डांस के महारथी हैं संकेत

संकेत कंटेम्प्रेरी डांस फॉर्म के महारथी हैं। वह शो के दौरान कई एपिसोड में दर्शकों के साथ-साथ शो के जज और मास्टर्स को भी अपनी डांस फॉर्म से अचंभित करते रहे हैं। संकेत ने इस शो के लिए मुंबई में ऑडीशन दिया था और इसके बाद कल वह सीजन का विनर बने। ग्रांड फिनाले में संकेत को विनर घोषित करने के बाद सभी बेहद इमोशनल नजर आए। शो में मुद्दसर खान, मर्जी पेस्टोनी और मिनी प्रधान बतौर जज नजर आए थे।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती शो के महा-जज के रूप में दिखाई दिए थे। शो के दौरान मिथुन संकेत से काफी प्रभावित दिखे थे। संकेत के अलावा नैनिका, अनासुरु, शिवम पाठक और पीयूष भी वीनर बनने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए सांकेत ने इस खिताब को अपने नाम किया।

प्रोफेशनल कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं संकेत

संकेत बीएससी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वह एक प्रोफेशनल कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं। शो का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। चार साल की मेहनत और स्ट्रगल के बाद मैं गोल्डन हैट जीत पाया। मेरा नाम लिए जाने पर मैं काफी उत्साहित था।

शो के ग्रांड फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर अपनी स्टाइल में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Created On :   19 Feb 2018 6:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story