कसौटी...2 के लीड एक्टर पार्थ समथान के पिता का निधन

कसौटी...2 के लीड एक्टर पार्थ समथान के पिता का निधन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सीरीयल ""कसौटी जिंदगी की 2" में अनुराग का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके पिता Mr. Lagathe  की तबीयत खराब थी। पार्थ को जैसे ही इस बात का पता चला, वे शू​टिंग छोड़कर अपने पापा के पास पहुंचे।

बता दें गुरुवार को उनके पापा की तबीयत ज्यादा खराब होने से उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पार्थ भी शूटिंग छोड़कर पुणे पहुंचे, लेकिन जैसे ही वे पुणे पहुंचे उनके ​पिता का निधन हो चुका था। रिपोर्ट के मुताबिक पार्थ अपने पिता के बहुत करीब थे।  दोनों काफी अच्छी बॉन्डिग शेयर करते थे। डॉक्टर्स ने पार्थ के पापा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। पार्थ के पापा के निधन की खबर के बाद कसौटी जिंदगी की 2 की सेट पर दुख का माहौल छाया है। शूटिंग कैंसल कर दी गई है। पार्थ के को-स्टार्स पुणे जाने का प्लान बना रहे हैं। 

पार्थ एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। उनके परिवार के लोगों को भी मुम्बई में कम ही देखा जाता था। वे लोग पार्थ के सीरीयल की शूटिंग देखने भी कम ही आते थे। कुछ महीने पहले ही पार्थ ने मुंबई में अपना घर खरीदा था। घर खरीदने के बाद पार्थ ने कहा था- "ये घर मेरी ओर से मेरे मां-पापा को गिफ्ट है।" पार्थ ने अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही कैप्शन दिया- Gift to my Parents—-MY FIRST HOUSE IN MUMBAI

उन्होंने लिखा जब आप किसी भी नए शहर में अपने सपने पूरे करने आते हैं तो आप अपने घर से दूर होते हैं और अपने सपने का पीछा करते हुए आप अपना खुद का गर पाना चाहते हैं। तो भगवान के आशीर्वाद के साथ... मैंने मेरा खुद का घर ले लिया. #myownhouse #2801 #hariom Ganpati Bappa Maurya"

Created On :   21 April 2019 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story