KBC सीजन-9 : जानिए 5 नए नियम

Kaun Banega Crorepati Season 9, Amitabh Bachchan brings 5 new rules
KBC सीजन-9 : जानिए 5 नए नियम
KBC सीजन-9 : जानिए 5 नए नियम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ का 9वां सीजन सोमवार से शुरू हो गया। शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के
नौवें और आठवें सीजन के बीच 3 साल का गैप रहा। तीसरा सीजन 2014 में आया था।

जानिए क्या है नए नियम?

30 से 35 एपिसोड
कौन बनेगा करोड़पति में इस बार 6 हफ्तों में 30 से 35 एपिसोड दिखाए जाएंगे।

नई लाइफ लाइन
इस सीजन जोड़ीदार नाम की एक नई लाइफ लाइन आएगी। इस लाइफ लाइन की मदद से प्रतियोगी शो में अपने साथ किसी दोस्त, रिश्तेदार या साथी को ला सकते हैं।
जो उन्हें सवालों के जवाब देने में मदद करेगा।

प्राइज मनी बढ़ी
नौवें सीजन में प्राइज मनी को बढाया गया है। मैक्सिमम धनराशि को 7 करोड़ कर दिया गया है। इस बार अगर किसी प्रतियोगी ने 1 करोड़ का सवाल पार कर लिया तो
अगला सवाल सीधा 7 करोड़ का होगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शो में आ सकती हैं
खबरें आई हैं कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य शो में दिखाई दे सकते हैं। साथ ही अगर फिल्मी लोग आएंगे।

वीडियो कॉल अ फ्रैंड
‘फोन अ फ्रैंड’ लाइफलाइन तो पहले भी थी। लेकिन अब उसे बदलकर ‘वीडियो कॉल अ फ्रैंड’ कर दिया गया है। अब जब प्रतियोगी अपने दोस्त से सवाल करेंगे तो वो उन्हें
बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

 

Created On :   28 Aug 2017 6:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story