असम बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क डूबा, एक सींग वाले गेंडों पर संकट

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
असम बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क डूबा, एक सींग वाले गेंडों पर संकट

डिजिटल डेस्क,गुवाहाटी. असम में बारिश के कारण हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। यहां पिछले चार दिन से बारिश के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें हैं। 27 लोग मारे जा चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब गया है।

इसके चलते एक सींग वाले गेंडों का जीवन दूभर हो गया है। इन्हें ऊंची जगह पर शरण लेनी पड़ी है। कई जानवर जान बचाकर भाग रहे हैं और पास के कार्बी एंगलोंग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में शरण ले रहे हैं। ड्रोन से निगरानी पार्क के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद सिंह के मुताबिक, गेंडों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो ड्रोन लगाए गए हैं। ये 2,000 फीट की ऊंचाई तक उ़़डकर पांच किमी के दायरे में चित्र ले सकते हैं। मालूम हो, काजीरंगा नेशनल पार्क असम के गुलाघाट और नागान जिलों में फैला है।

दुनिया के दो तिहाई एक सींग वाले गेंडे यहीं रहते हैं। असम में इतना नुकसान करीब 1100 गांव पानी में डूबे हुए हैं। 18 हजार लोग 181 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। 41 हजार हेक्टेयर की खेती तबाह हो चुकी है। दो लाख मवेशियों के साथ बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन पर असर प़़डा है। यहां के लिए अलर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अलर्ट जारी कर कहा है कि असम, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और भारी बारिश हो सकती है। ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूग़़ढ, निमातिघाट, बरौली और खुशियारा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

Created On :   12 July 2017 4:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story