KBC 2017: नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने जीते 50 लाख

kbc grand finale 2017 nobel prize winner kailash satyarthi wins 50 lakh rupees 
KBC 2017: नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने जीते 50 लाख
KBC 2017: नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने जीते 50 लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। KBC Grand Finale 2017 में नोबेल पुरष्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने 50 लाख रुपए जीत लिए। हालांकि वो एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। शो में हॉट सीट पर कैलाश सत्यार्थी बैठे थे। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन का स्वागत यूफोने म्यूजिकल बैंड के जरिए किया गया। इस शो में कैलाश सत्यार्थी की पत्नी सुमेधा भी पहुंची थीं।

एपिसोड में कैलाश सत्यार्थी और अमिताभ बच्चन में व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर बातचीत हुई। दोनों शख्सियतों ने अपनी-अपनी जिंदगी के कुछ अनुभव इस एपिसोड में शेयर किए। कैलाश सत्यार्थी ने जीती हुई राशि को बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करने को बताया।

कैलाश सत्यार्थी ने एपिसोड में कई बच्चों की दर्दभरी दास्तां सुनाई। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष की भी कई कहानियां सुनाईं। कैलाश सत्यार्थी एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इस मौके पर खेल छोड़ने का फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने केबीसी में 50 लाख रुपए की राशि जीत ली।

कैलाश सत्यार्थी ने अपनी सुहागरात का एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि मुझे सुहागरात के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। जब मैं अंदर गया तो मेरी पत्नी बैठी हुई थीं। तो मैंने उनसे कहा कि एक गाना सुनाओ तो मेरी पत्नी ने सुनाया, ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ जिसके जवाब में मैंने गाया, ‘ओ मां, कितनी अच्छी हो, कितनी सुंदर हो’ इस तरह से हमने उस दिन की शुरुआत की।

नोबेल पुरष्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बताया कि केबीसी में जितना भी पैसा जीतकर जाऊंगा, वह बच्चों के खर्च किया जाएगा। इसे एक फंड बनाकर खर्च किया जाएगा। अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की रस्म के किस्से भी शेयर किए।

 


  

Created On :   6 Nov 2017 6:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story