केरल बाढ़: हालात सुधरे, रेड अलर्ट खत्म, बचाव कार्य में आई तेजी

Kerala Floods Kerala Off Red Alert But IMD Forecast Keeps State On Edge
केरल बाढ़: हालात सुधरे, रेड अलर्ट खत्म, बचाव कार्य में आई तेजी
केरल बाढ़: हालात सुधरे, रेड अलर्ट खत्म, बचाव कार्य में आई तेजी
हाईलाइट
  • 9 अगस्त के बाद पहली बार हटाया गया रेड अलर्ट।
  • केरल के 14 जिलों से रेड अलर्ट हटाया गया।
  • केरल में बाढ़ से अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बाढ़ से तबाही के बाद सुधर रहे केरल के हालात।
  • मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। बाढ़ की तबाही झेल रहे केरल के हालात अब सुधरते नजर आ रहे हैं। पिछले दो दिन से कम बारिश होने की वजह से रविवार को केरल के सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट खत्म कर दिया गया है। बारिश में कमी से राहत-बचाव कार्य में भी तेजी आई है। वहीं मौसम विभाग ने केरल के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

 

 

 

 





 

स्वयंसेवक कर रहे पीड़ितों की मदद

स्वयंसेवकों की एक टीम "अंबोदु कोची" ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री इकट्ठा करने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। टीम ने पीड़ितों की मदद करने के लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किए हैं। करीब 40 लोग मोबाइल और लैपटॉप पर फोन कॉल रिसीव करने और पीड़ितों से संपर्क करने में जुटे हैं। 

 


मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

केरल सरकार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीसी कोडागू के लिए +91-9482628409, सीईओ जेडपी कोडागू के लिए +91-9480869000. हेलीकॉप्टर हेल्पलाइन- +918281292702, चंद्रू- +919663725200, धनजय- +91 9449731238, महेश- +91 9480731020, आर्मी- +919446568222.

Created On :   19 Aug 2018 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story