महाराष्ट्र में कांग्रेस के सात नए जिलाध्यक्ष, पीएन पाटील नए प्रदेश उपाध्यक्ष

Key changes in Congress ranks in Maharashtra
महाराष्ट्र में कांग्रेस के सात नए जिलाध्यक्ष, पीएन पाटील नए प्रदेश उपाध्यक्ष
महाराष्ट्र में कांग्रेस के सात नए जिलाध्यक्ष, पीएन पाटील नए प्रदेश उपाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के दो पदाधिकारियों और सात जिलों में नए कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पी एन पाटील को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया उपाध्यक्ष और राजाराम पंगावहाने को नया महासचिव नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां बयान जारी कर दी है।

सात जिलों में कांग्रेस के नए अध्यक्ष भी नियुक्त
वेणुगोपाल ने बताया कि प्रदेश संगठन में इन दो नियुक्तियों के साथ ही सात जिलों में कांग्रेस के नए अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होने बताया कि नामदेव उसेंडी गड़चिरौली जिला कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे तो डॉ वजाहत मिर्जा को यवतमाल जिला कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार शेख नईमोद्दीन को लातूर सिटी, संजय भोंढारे को हिंगाेली, प्रकाश वाले को सोलापुर सिटी, अन्नासाहेब शेलार को अहमदनगर और केदार काले को पालघर जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

Created On :   27 Feb 2019 7:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story