खासदार महोत्सव : वो चांद खिला वो तारे हंसे , मैं लता के मधुर गीतों ने मन मोहा

Khasdar Mahotsav: Those stars blossomed and laughed
खासदार महोत्सव : वो चांद खिला वो तारे हंसे , मैं लता के मधुर गीतों ने मन मोहा
खासदार महोत्सव : वो चांद खिला वो तारे हंसे , मैं लता के मधुर गीतों ने मन मोहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतरत्न लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिवस को समर्पित करते हुए खासदार महोत्सव में  ‘मैं लता’ कार्यक्रम में स्वर कोकिला के कई मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। उनकी सुमधुर गीतांे का नजराना प्रसिद्ध गायिका महालक्ष्मी अय्यर, सुवर्णा माटेगावकर, शरयू दाते, प्रशांत नासेरी ने कुछ ऐसे अंदाज से पेश किया कि समारोह स्थल लता दीदी के रंगों में रंग गया।

‘वो चांद हंसा, आएगा आनेवाला, हवा में उड़ता जाए, ओ सजना बरखा बहार आई, होठों पे ऐसी बात, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, इन्हीं लोगो ने और देखा एक ख्वाब तो...’ समेत कई गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुति ने सुनने वालों को मंत्र मुग्ध कर दिया।  लता के कई युगल गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का आयोजन पराग माटेगावकर, वायलिन नवादक जीतू ठाकुर, संगीत संयोजक चिराग पांचाल ने किया।  

कार्यक्रम में राजेश बागडी, संजय गुप्ता, कीर्तिदा अजमेरा, गायिका नंदीनी कुमार, गायक सुनील वाघमारे, विधायकर अनिल सोले उपस्थित थे। सोमवार को ‘मैं लता कार्यक्रम  भेंडे ले-आउट मैदान और  मंगलवार को वर्धमान नगर में होगा। 

केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ शुरू हुई क्रिसमस की तैयारी
सिविल लाइंस स्थित पाब्लो आर्ट कैफे और लॉउंज में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ इसकी शुरुआत हुई। कैफे की वेवेरेज हेड प्रियंका ने बताया कि यह क्रिसमस की पारंपरिक शुरुआत की सेरेमनी है। अब सभी समुदाय के लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। घरों में परिवार के लोग साथ मिलकर सेरेमनी मनाते हैं और इसी तर्ज पर होटल और रेस्त्रां में सभी कर्मचारी और गेस्ट मिलकर इस रस्म निभाते हैं।

कैफे के प्रमुख शेफ तारा प्रकाश ने बताया कि विभिन्न प्रकार के ड्राय फ्रूट्स को अच्छे से साफ कर छेोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार किया गया। सभी को वाइन में मिलाकर और प्रिजर्व कर के रखा जाएगा। क्रिसमस के इन दिन इससे प्लम केक तैयार किया जाएगा। सेरेमनी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और रस्म का लुत्फ उठाया।

Created On :   9 Dec 2019 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story