- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- प्रॉपर्टी को लेकर खूनी संघर्ष, युवक...
प्रॉपर्टी को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, जबलपुर. बेलबाग थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला में तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोतीनाला निवासी शाकिर अहमद सोमवार दोपहर खटीक मोहल्ला आया हुआ था। यहां पर उसका आन, जुनैद और मंजूर से विवाद हो गया। तीनों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने शाकिर को चाकू मार दिया। इसके बाद तीनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
उधर धमापुर थाना अंतर्गत बरऊ मोहल्ला में चार बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोद डाला। घायल युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बरऊ मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय भोला केवट का एक दिन पहले उसके पड़ोस में रहने वाले पप्पू रैकवार के साथ विवाद हुआ था।
सोमवार देर रात 9 बजे भोला केवट अपने घर पर था, तभी पप्पू रैकवार, विक्की रैकवार, मनोज रैकवार और राजेश सतनामी उसके घर पहुंचे, चारों ने भोला केवट के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने ने चारों ने भोला केवट को जान से मारने की नीयत से चाकुओं से हमला कर दिया। पप्पू ने उसके पेट में चाकू मारा, जिसे भोला केवट ने हाथ से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने भोला के जांघ और पैर में चाकू मार दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में भगदड़ का माहौल बन गया। क्षेत्र की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की तलाश जारी है।
Created On :   27 Jun 2017 4:51 AM GMT