नागपुर में छिपकर बैठा था तृणमूल कांग्रेस नेता का हत्यारा, सलाखों के पीछे

killer of Trinamool Congress leader was hiding in Nagpur, arrested
नागपुर में छिपकर बैठा था तृणमूल कांग्रेस नेता का हत्यारा, सलाखों के पीछे
नागपुर में छिपकर बैठा था तृणमूल कांग्रेस नेता का हत्यारा, सलाखों के पीछे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या कर नागपुर भाग आए मुख्य आरोपी को नागपुर में गिरफ्तार किया गया है। करीब चार महीने से आरोपी फरार था। बुधवार को मोमिनपुरा परिसर के नालसाहब चौक में तहसील पुलिस ने उसे धर-दबोचा। पश्चिम बंगाल के बंडेल पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी गई है। आरोपी को लेने वहां का पुलिस दल नागपुर के लिए रवाना हो गया है।

मोबाइल से मिला सुराग

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अकबर माेहम्मद इसराईल (33) पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत बोरोपारा क्षेत्र के डिंगलघाट का निवासी है। 29 जून 2019 को पश्चिम बंगाल के ही हुगली थाने की हद में अकबर ने साथियों की मदद से तृणमूल कांग्रेस के नेता दिलीप राम की गोली मार कर हत्या की थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी अकबर अलग-अलग दिशाओं में साथियों समेत फरार हुआ था। इस बीच, हुगली पुलिस ने कुछ आरोपियों को िगरफ्तार भी िकया, लेकिन अकबर समेत दो-तीन आरोपी फरार थे। हुगली पुलिस को अकबर का मोबाइल नंबर हाथ लगा, तो उसके नागपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। संबंधित तहसील पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे के दौरान मोमिनपुरा के समीप नाल साहब चौक में तहसील थाने की टीम ने अकबर को धर-दबोचा।

एक महिला ने दी थी सुपारी

सूत्रों के अनुसार, नेता दिलीप की हत्या में एक स्थानीय महिला का हाथ है। महिला लॉज संचालिका है। उसी ने दिलीप की हत्या की सुपारी अकबर को दी थी। साथियों के साथ अकबर ने पहले दिलीप पर गोलियां दागी और फिर उसके शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया। अब मुख्य आरोपी के पकड़ में आने से प्रकरण की और भी परतें खुलेंगी। हुगली थाने का दल आरोपी को कब्जे में लेने के लिए नागपुर के लिए रवाना हो गया है।

Created On :   30 Oct 2019 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story