ट्रंप के वकील बोले- किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हाथ जोड़े

Kim Jong begged Trump to reschedule US-NK summit : Trumps lawyer
ट्रंप के वकील बोले- किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हाथ जोड़े
ट्रंप के वकील बोले- किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हाथ जोड़े

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी जियुलिआनी ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने ट्रंप से मुलाकात के लिए हाथ जोड़कर भीख मांगी थी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, जियुलिआनी ने बुधवार को कहा, "डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किम जोंग के साथ होने वाली प्रस्तावित समिट रद्द करने के बाद नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका से समिट को रिशेड्यूल करने की भीख मांगी थी। किम जोंग ने हाथ जोड़कर और अपने घुटने टेक कर अमेरिकी राष्ट्रपति को बातचीत के लिए मनाया है।"

 

                                                                   (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी जियुलिआनी)
 

गौरतलब है कि मई में राष्ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग के साथ 12 जून को सिंगापुर में होने वाली प्रस्तावित समिट रद्द कर दी थी। इसके पीछे नॉर्थ कोरियाई नेताओं के वे बयान थे जो उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका और साउथ कोरिया की मिलिट्री डील पर गुस्सा होकर दिए थे। नॉर्थ कोरियाई नेताओं के भड़काने वाले बयानों से गुस्सा होकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग को लेटर लिखकर प्रस्तावित समिट रद्द कर दी थी। हालांकि नॉर्थ कोरिया की सत्ताधारी वर्कस पार्टी की सेंट्रल कमेटी के वाइस चेयरमैन किम योंग चोल की अमेरिकी यात्रा के बाद फिर से इस पर बात बनी। इस यात्रा में किम योंग चोल, अपने लीडर किम जोंग का एक लेटर लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रस्तावित समिट को फिर से 12 जून के लिए निर्धारित किया गया।
 



किम योंग चोल की अमेरिकी यात्रा के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी साराह सैंडर्स ने मंगलवार को बताया था कि अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच होने वाली समिट सिंगापुर के सेनतोसा आइलैंड के केपैला होटल में होगी।

Created On :   7 Jun 2018 2:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story