Bday Special : पद्मश्री से सम्मानित ‘एनटीआर’ 300 फिल्में करने के बाद बने थे सीएम

Know about actor nandamuri taraka rama rao life on his birthday
Bday Special : पद्मश्री से सम्मानित ‘एनटीआर’ 300 फिल्में करने के बाद बने थे सीएम
Bday Special : पद्मश्री से सम्मानित ‘एनटीआर’ 300 फिल्में करने के बाद बने थे सीएम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टॉलीवुड के मशहूर एक्टर नंदमुरी तारक रामाराव का आज 95वां जन्मदिन है। उन्हें एनटीआर के नाम से भी जाना जाता है। तारक रामाराव ने एक्टर से लेकर एक राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया। अपने फिल्मी करियर में करीब 300 फिल्मों में काम करने के बाद से आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़े कुछ लम्हों के बारे में।  

 

 

तेलुगू फिल्मों के फेमस एक्टर नन्दमुरी तारक रामाराव ( एनटीआर ) का जन्म 28 मई, 1923 को आंध्रप्रदेश के निम्माकुरु में हुआ था। 1949 में तेलुगू फिल्म "मना देसम" से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एनटीआर ने एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों की पटकथाएं भी लिखीं। बतौर फिल्म निर्माता उन्होंने कई फिल्में भी बनाईं। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने एनटीआर को 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया।  

 

 

एक्टर और डायरेक्टर के बाद वो आंध्रप्रदेश के मुंख्यमंत्री बने और तीन बार सीएम का कार्यभार संभाला। एनटीआर आंध्र प्रदेश के 10वें सीएम बने थे। 1983 से 1994 के बीच वो तीन बार इस पद के लिए चुने गए। हालांकि एनटीआर का बचपन काफी कठिनाइयों के बीच गुजरा। परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण वो पढ़ाई के दिनों में होटलों में दूध की सप्लाई करते थे, लेकिन उन्होंने मेहनत करने में कोई कमी नहीं की।

 

 

पहली बार उन्होंने कॉलेज के दिनों में एक प्ले के दौरान महिला का किरदार निभा कर एक्टिंग परफॉर्मेंस दी थी।  इसके अलावा उन्होंने एक फिल्म में अपने किरदार के लिए वेमपति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी डांस भी सीखा था। उस समय एनटीआर 40 साल के थे।

 

 

एनटीआर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कई धर्म निर्धारित कहानियों में काम किया है। उन्होंने करीब 17 फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। बिना किसी ट्रेनिंग के भी उन्होंने कई सारी फिल्मों के स्क्रीनप्ले लिखे हैं।

 

 

एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी ने उनकी बायोग्राफी लिखी है। जिसे 2004 में दो वॉल्यूम में प्रकाशित किया गया था। जिमें उनके फिल्मी करियर के साथ ही उनके पॉलिटिकल करियर के बारे में लिखा गया है। 18 जनवरी 1996 में एनटीआर का निधन हो गया था। 
 

Created On :   28 May 2018 8:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story