मुकेश अंबानी के पास है दुनिया की कुछ सबसे महंगी चीजें

मुकेश अंबानी के पास है दुनिया की कुछ सबसे महंगी चीजें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान चाहता है सबसे ज्यादा पैसा कमाना और दुनिया का हर ऐश ओ आराम पाना, लेकिन सबके सपने पूरे नहीं हो पाते। भारत के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में एक नाम सबसे ऊपर रहता है और वो है अंबानी का। आईए जानते हैं उनकी शानदार लाइफस्टाइल के बारे में।

बीएमडब्ल्यू 760

एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी भारत की सबसे महंगी कार बीएमडब्ल्यू 760 एल आई में चलते हैं। इस कार की सड़क पर कीमत 1.9 करोड़ रुपए  है। अंबानी के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा है, इसलिए इसे बीएमडब्लू जर्मनी द्वारा आर्मर्ड किया गया है। आर्मर्ड कारों पर आयात शुल्क 300% लगता है, इसलिए कार की लागत बढ़कर 8.5 करोड़ रुपए हो जाती है।

मल्टी स्टोरी गैरेज

अंबानी परिवार मुंबई की मशहूर एंटीलिया इमारत में रहता है। इसकी कीमत $1 बिलियन है। 400,000 वर्ग फुट की इस इमारत में 27 फ्लोर हैं, यहां पर 168 कारों की पार्किंग की जा सकती है।

फेल्कन 900

मुकेश अंबानी के पास फेल्कन 900 नाम का एक विमान है। इस विमान की क्षमता लगभग 14 यात्रियों की है। सूत्रों के अनुसार, विमान 8,340 किमी की दूरी तय कर सकता है। इस फेल्कन 900 विमान की किमत लगभग $43.3 मिलियन है।

एयरबस 319

मुकेश अंबानी ए-319 के भी मालिक है। ये विमान 180 यात्रियों को ले जा सकता है और इसकी कीमत 230 करोड़ रुपए है।

बोइंग बिजनेस जेट 2

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के पास सबसे शानदार और महंगा निजी जेट है, जो बोइंग बिजनेस जेट 2 को नाम से जाना जाता है। इसकी किमत 73 मिलियन डॉलर है। ये विमान बीबीजे 2 के रूप में भी जाना जाता है, इस शानदार विमान में 21 वीं शताब्दी की तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। 

मेबैक 62

मुकेश अंबानी के पास है कई महंगी गाड़ियां हैं। इनमें उनकी पसंदीदा कार मेबैक 62 है। वो भारत में मेबैक 62 खरीदने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे। इस कार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा जैसी कई नई तकनीकें हैं। 5513 सीसी इंजन और 250 किमी / घंटा की गति के साथ इसे 0 से 100 किमी / घंटे तक जाने के लिए केवल 5.4 सेकंड लगते हैं।

एस्टन मार्टिन रेपीडे

मुकेश अंबानी के पास एक शानदार एस्टन मार्टिन कार भी है। इस कार की कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपए है। ये आलिशान कार रिलायंस पोर्ट्स के नाम पर पंजीकृत है।

रोल्स-रॉयस फेन्टम

रोल्स-रॉयस अंबानी परिवार की सबसे पुरानी कारों में से एक है। ये कार मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन दोनों के ही पास है।

मर्सिडीज बेंज एस गार्ड 

मर्सिडीज बेंज एस गार्ड, एस 600 का मॉडीफाइड वर्जन है। कार जेड श्रेणी सुरक्षा प्रणाली के साथ आर्मर्ड है। मर्सिडीज-बेंज के अनुसार, ये दुनिया की सबसे सुरक्षित लक्जरी गाड़ियों में से एक है। अंबानी ये कार खरीदने वाले पहले भारतीय थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, टेक्स्टाइल, नेचरल रीसॉर्सिज, रिटेल और दूरसंचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश भर में बिजनेस है। ये फर्म हर साल $4.7 बिलियन का लाभ कमाती है और मुकेश अंबानी कंपनी में 44.7% हिस्सेदारी रखते हैं।

Created On :   23 May 2018 8:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story