Accidental Prime Minister की आर्थिक नीतियों के विरोधी भी थे कायल

Accidental Prime Minister की आर्थिक नीतियों के विरोधी भी थे कायल
Accidental Prime Minister की आर्थिक नीतियों के विरोधी भी थे कायल
Accidental Prime Minister की आर्थिक नीतियों के विरोधी भी थे कायल
हाईलाइट
  • कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिसटी से बढ़े हैं मनमोहन
  • बंटवारे के बाद पंजाब आ गया था परिवार
  • वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था मनमोहन का जन्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विवादों में घिरने के कारण दर्शकों तक पहुंचने के पहले ही फिल्म  Accidental Prime Minister को काफी प्रसिद्धि मिल गई है। फिल्म बड़े पर्दे पर 11 जनवरी 2019 को फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन से जुड़ी बातों पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं मनमोहन सिंह से जुड़ी वो बातें, जिनके कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मनमोहन का जन्म गाह गांव में हुआ था, जो वर्तमान समय में पाकिस्तान में है। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद मनमोहन पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी फिल भी किया है। उन्हें इंग्लैंड में इकॉनोमिक्स के लिए एडम स्मिथ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारत लौटकर उन्होंने अमृतसर के एक कॉलेज में पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया।

 

इन पदों पर रहे मनमोहन
2004- भारत के प्रधानमंत्री
1991- कांग्रेस सरकार में वित्तमंत्री
1982- रिजर्व बैंक के गवर्नर
1990- प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार
1971- उद्योग मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार
1979- मुख्य सलाहकार (वित्त मंत्रालय)
1985- योजना आयोग के उपाध्यक्ष

 

Created On :   11 Jan 2019 7:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story