महिलाओं की दुनिया : परम्पराओं के नाम पर महिलाओं के लिए बने हैं ये वाहियात नियम

महिलाओं की दुनिया : परम्पराओं के नाम पर महिलाओं के लिए बने हैं ये वाहियात नियम

डिजिटल डेस्क। पूरी दुनिया में कई धर्म और समाज के लोग रहते हैं। इन धर्मों और समाज में अलग-अलग रीति रिवाज होते हैं। दुनिया के बहुत से समाज हैं, जिनमें महिलाओं के लिए बेहद क्रूर रिवाज अपनाए जाते हैं। भारत ही नहीं भारत के बाहर भी कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं के साथ कुछ क्रूर, पीड़ादायक रिवाजों को अपनाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही 4 क्रूर रिवाजों के बारे में बता रहे हैं।

 

विधवाएं सोती हैं मृत पति की लाश के साथ

केन्या, घाना और युगांडा के कुछ इलाकों में विधवा महिलाओं को ये साबित करने के लिए कि उनके पति की मौत उनकी वजह से नहीं हुई है, उन्हें अपने मरे हुए पति की लाश के साथ 3 दिनों तक सोना पड़ता है। इतना ही नहीं उसे अपने पति के भाइयों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाने पड़ते हैं। उसे अपने मृत पति की आत्मा के लिए इन क्रूर रिवाजों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान विधवा को अपने बच्चों से भी नहीं मिलने दिया जाता है।

 

ब्रेस्ट-आयरनिंग

कैमरून, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के कुछ इलाकों में लड़कियों के ब्रेस्ट को आयरन किया जाता है। जी हां आप सही समझ रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे कपड़ों पर इस्त्री किया जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें लोहे की नहीं बल्कि पत्थर और हथौड़े के औजारों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे लड़कियों के ब्रेस्ट ज्यादा बड़ें न हो पाएं। लड़कियों की माएं भी उनके साथ ऐसा करती हैं।

 

दातों को छेनी से तराशा जाता है

सुमात्रा की मैनताइवान जनजाति की महिलाओं के दांतों को नुकीला बनाने के लिए उनके दांतों को छेनी और हथोड़े की मदद से तराशा जाता है। इंडोनेशिया की इस जनजाति के रिवाजों के अनुसार नुकीले दांतों वाली महिला को ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस सर्जरी को बिना किसी Anesthesia के किया जाता है।

 

औरतों को किडनैप कर होती है शादी

किर्गिस्तान में एक बेहद वाहियात रिवाज मनाया जाता है। यहां किसी भी महिला को जबरदस्ती उठा लिया जाता है और उसकी इच्छा के बिना उससे विवाह कर लिया जाता है। इस रिवाज के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को पसंद करता है और उसका अपहरण करता है तो उसे अपने साथ 2 से 3 दिन तक रखना होता है। अगर वो ऐसा करने में सफल हो जाता है तो वो लड़की उसकी हो जाती है। यहां पर ऐसी ज्यादातर शादियां विफल हो जाती हैं और बहुत सी महिलाएं कुछ ही महीनों में आत्महत्या कर लेती हैं।

Created On :   27 Oct 2018 11:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story