सर्दियों में खाएंगे मूंगफली तो होंगे ये फायदे

सर्दियों में खाएंगे मूंगफली तो होंगे ये फायदे

डिजिटल डेस्क। शायद ही कोई होगा जिसे मूंगफली पसंद ना आती हो। खासकर बच्चों की ये पसंदीदा चीजों में से एक है। विदेश में मूंगफली का बटर खूब पसंद किया जाता है। जिसे पीनट बटर के नाम से जाना जाता है। अब भारत में भी इसका खूब चलन हैं। वैसे हमेशा से भारत में मूंगफली के दानों को फुरसत के वक्त टाइमपास के तौर पर खाया जाता है। बारिश के मौसम में नर्म और ताजा मूंगफलियों को सेक कर या उबालकर, नमक के साथ चटखारे लेकर लोग खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में इसके सूखे दानों को कई सब्जियों और अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं, जो बादाम में होते हैं। मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप किसी भी कारण से दूध नहीं पी पाते हैं तो यकीन मानिए मूंगफली का सेवन एक बेहतर विकल्प है। आइए जानते हैं मूंगफली सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाती है।

 

Created On :   23 Oct 2018 7:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story