पोस्टर गर्ल से अर्जुन रामपाल ने की शादी, जानिए और भी रोचक फैक्ट्स

know the unknown facts of arjun rampal personal life on his birthday
पोस्टर गर्ल से अर्जुन रामपाल ने की शादी, जानिए और भी रोचक फैक्ट्स
पोस्टर गर्ल से अर्जुन रामपाल ने की शादी, जानिए और भी रोचक फैक्ट्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का 45वां जन्मदिन हैं। आज ही के दिन 1972 में उनका जन्म जबलपुर में हुआ था। अर्जुन रामपाल के नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने आजादी के बाद भारतीय सेना के लिए पहली तोपखाने की बंदूक तैयार की थी। उनका पैतृक परिवार पंजाबी हिंदू है। अर्जुन रामपाल के नाना सिख थे, अर्जुन के पिता बिजनेसमैन थे। पति से अलग होने के बाद अर्जुन की मां उन्हें अपने साथ ले आईं और नासिक में रहने लगी और वहां एक शिक्षक के तौर पर काम शुरू कर दिया।


अर्जुन ने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इकॉनमिक्स में की। इसके बाद भारत के सुपरमॉडेल बनने के लिए मुंबई चले गए। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन रामपाल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे कभी मॉडल और एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वे पहली बार जब रैंप पर चले थे तो उन्हें बहुत डर लगा था। बॉलीवुड में भले ही अर्जुन ने काफी कम फिल्में की हों, लेकिन हर बार उन्होंने अपने हर किरदार के लिए सबकी वाहवाही बटोरी। 


अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म ‘मोक्ष’ से की। उनकी दूसरी फिल्म राजीव राय की फिल्म "प्यार इश्क और मोहबब्त" थी। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा था। अपने डैशिंग लुक के चलते अर्जुन निर्देशकों की नजरों में आ गए। इस फिल्म के लिए अर्जुन को फिल्मफेयर में बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। स्टार स्क्रीन और आइफा में भी उन्हें इसी कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया, हालांकि अर्जुन अवार्ड नहीं जीत सके।

 

इसके बाद अर्जुन रामपाल की फिल्म "दीवनापन" आई। इस फिल्म ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद आंखे, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, रॉक ऑन, चक्रव्यूह, ओम शांति ओम, रॉवन, राजनीति, जैसी फिल्मों में काम किया। अर्जुन आखिरी बार फिल्म डैडी में नजर आए थे। साल 2007 में अर्जुन ने अंग्रेज़ी-भाषा की फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रीति ज़िंटा के साथ ‘द लास्ट लियर’ में काम किया। यह फिल्म, टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पहली बार प्रदर्शित की गई। 


रामपाल ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की चेजिंग गणेश फिल्म्स की स्थापना भी की है। उन्होंने अपने बैनर के तहत आई सी यू (2006) का निर्माण किया और मुख्य भूमिका भी निभाई। अर्जुन को फिल्म "रॉक ऑन" के लिए बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। 


 

हॉस्टल की पोस्टर गर्ल से की शादी

अर्जुन जब हॉस्टल में रहते थे, तो पहली बार रैंप पर चलते समय उन्होंने उसी सुपरमॉडल का हाथ पकड़ लिया था, जिसके पोस्टर उनके कमरे में लगे थे। इस फोटो को देखकर अर्जुन कहा करते थे कि बीवी तो ऐसी होनी चाहिए। मजे की बात है कि अर्जुन रामपाल ने जिससे शादी रचाई वो कोई और नहीं बल्कि उनके हॉस्टल की वही पोस्टर गर्ल मॉडल मेहर ही हैं।  

1998 में अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी की और उनकी दो बेटियां, महिका और मायरा हैं। 


अर्जुन रामपाल की कुल हिट और फ्लॉप फिल्में 

कुल फिल्में : 36
को-लीड : 2 हिट फिल्में
सेकंड लीड : 7 हिट फिल्में
थर्ड लीड : 2 हिट फिल्में
सोलो लीड : 8 फ्लॉप फिल्में


अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ खास बातें.. 


अर्जुन रामपाल को पहली बार मॉडलिंग का मौका डिजाइन रोहित बिल ने दिया था। रोहित को अर्जुन एक क्लब में मिलें थे।
अर्जुन के पिता अमरजीत रामपाल पंजाबी थे, वहीं मां ग्वेन एक इंडियन पिता और डच मां की बेटी थी।
अर्जुन की कजिन बहन किम शर्मा भी फिल्मों में काम करती हैं। साल 2005 में फिल्म "यकीन" में दोनों ने साथ काम किया।
 

Created On :   26 Nov 2017 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story