B'day Spl: सिर्फ अपनी शर्तों पर जीता है 'टाइगर' सलमान

Know the unknown facts of superstar salman khan life on 52 birthday
B'day Spl: सिर्फ अपनी शर्तों पर जीता है 'टाइगर' सलमान
B'day Spl: सिर्फ अपनी शर्तों पर जीता है 'टाइगर' सलमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान, बॉलीवुड फिल्मों का एक ऐसा सितारा जो जितना बदनाम हुआ उसकी उतनी ही फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। आज सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चरम के सितारे हैं। सलमान इस साल फोर्ब्स की सूची में भी पहले स्थान पर हैं, वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में सबसे ऊपर हैं। सलमान की फिल्म "टाइगर जिंदा है" ने इस साल उन्हें सबसे बड़ा सितारा बना दिया है। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकार्ड तोड़ डाले हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि फिल्मों में सलमान खान का नाम ही उनके लाखों-करोड़ों फैन्स के लिए उनकी पहचान बन जाता है। उनके कई फैंस उन्हें प्रेम नाम से पसंद करते हैं तो कई राधे नाम से…आज सलमान खान 52 साल के हो गए हैं।

 

उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ, वे मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। सलमान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से की थी। सलमान खान को बॉलीवुड के ‘बैड बॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। सलमान अपने फैंस के लिए एक शानदार शरीर वाले खरे सोने जैसे दिल वाले इंसान हैं, जो लोगों की मदद करने से नहीं चूंकते हैं।

 

 

मैंने प्यार किया से ही छा गए थे सलमान

 

सलमान ने वर्ष 1988 में अपने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से सहायक कलाकार के रुप में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें वे अभिनेत्री रेखा के देवर बने थे। जिसके बाद सलमान खान को सूरज बड़जात्या फिल्मस के बैनर की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (1989) में बहुत बड़ा ब्रेक मिला, इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गए। इसी के साथ उनका प्रेम नाम उनके चाहने वालों की जुबान से जुड़ गया। फिल्म ‘हम आपके है कोन’ में सलमान की एक्टिंग ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उनकी ‘सनम बेवफा’ की सफलता ने सलमान को बॉलीवुड का सबसे चमकता सितारा बना दिया।

 

विश्व के सातवें मोस्ट हैंडसम है सलमान

वैसे तो सलमान ने कई फिल्में की लेकिन उनमें सबसे कम बजट की फिल्म ‘तेरे नाम’ से ही सबसे ज्यादा उनके फैन्स की गिनती में इजाफा हुआ। 2003 में जब सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ आई, तो युवाओं में एक अलग ही खुमार या कहे बुखार से चढ़ गया। सभी सलमान खान के जैसे लुक में आ गए। हालांकि सलमान खान को किसी भी ट्रेंड को सेट करने के लिए ही जाना जाता है। आज उनके बॉड़ी बिल्डिंग के ट्रेंड के कारण ही इंडस्ट्री में अधिकतर अभिनेता फिट बॉडी के साथ आ रहे हैं, और वहीं इंडस्टी के बाहर भी सलमान के करोड़ों चाहने वाले उनको फॉलो करते हुए अपना बदन बना रहे है। सलमान को विश्व के सातवें मोस्ट हैंडसम का अवार्थ भी मिला है। जिसमें उन्हें हीरों से जड़ित एक टाई प्रदान की गई है, लेकिन सलमान खान ने खुद बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र से प्रेरणा लेकर बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की थी। आज सलमान खान 52 साल के हो गए हैं, लेकिन वह किसी 25-30 साल के युवा से कम नहीं लगते है। सलमान जितने फिल्मों में फिट दिखते हैं उतना ही असल जिंदगी में भी रहते हैं। नियमित जिम करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

 

 

नए कलाकारों के करियर मेकर हैं सलमान

सलमान हर मायने में सुपरस्‍टार है और उनके प्रशंसकों की संख्‍या का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हालांकि सलमान के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं, लेकिन फिर भी वह आज बॉलीवुड के टॉप एक्‍टर्स में से एक है। सलमान को आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्‍ट्री भी बहुत प्‍यार करती है। सलमान खान ही एकमात्र ऐसे बॉलीवुड स्‍टार हैं जिनको कई सितारों को इस इंडस्‍ट्री में लॉन्‍च करने का श्रेय जाता है। हिमेश रेशमिया, संजय लीला भंसाली और साजिद-वाजिद को भी इंडस्‍ट्री में सलमान की मदद से ही लॉन्‍चिंग मिली थी। सलमान नए युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। तो वहीं सेलेब्रिटीज भी सलमान से मदद मांगने में नहीं हिचकिचाते हैं। हाल ही में उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को लॉन्च किया। इसके साथ ही आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी लॉन्च किया। सलमान खान कई एक्ट्रेसेज के भी बॉलीवुड में एंट्री के पीछे सपोर्टर के तौर पर रहे हैं। विवादों से घिरे रहने के बावजूद आज बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे पॉवरफुल स्‍टार सलमान ही है।

 

जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं सलमान

सलमान खान का नाम उन सितारों की श्रेणी में सबसे उपर है जो लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। बॉलीवुड में वही ऐसे स्‍टार है जो बच्‍चों और गरीबों के लिए खुद का फाउंडेशन चला रहे हैं। बीइंग ह्यूमन नाम से उनका फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए है। वह दूसरे फाउंडेशंस और एसोसिएशंस की मदद करने में भी नहीं पीछे हटते हैं। सलमान किसी भी चैरिटी शो में जाते हैं तो अक्सर यह देखा गया है कि वे पीड़ित परिवार या इंसान का सारा दुख अपने हिस्से ले लेते हैं और उनकी झोली में खुशियां डाल देते हैं।

 

एक्टर ही नहीं राइटर और पेंटर भी हैं सलमान

सलमान खान न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि वे एक राइटर और पेंटर भी हैं। सलमान खान को लेखन की कला तो अपने पिता से ही मिल गई थी। हालांकि उनकी लिखी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं किया। सलमान ने वीर और सूर्यवंशी की पटकथा लिखी है। सलमान खाली समय में पेंटिग करते हैं। इतना ही नहीं वे इन पेंटिंग को बेचकर भी लोगों की मदद कर देते हैं। आमिर खान और सुभाष घई को वे इस तरह की कई पेंटिंग्स गिफ्ट कर चुके हैं। सलमान की मानें तो उनकी पेंटिंग की बिक्री से जो पैसा आता है, वे उसे अपने चेरीटेबल ट्रस्ट बीइंग ह्यूमन में लगा देते हैं।

 

‘बीइंग सलमान’ से जानिए भाईजान से जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें....

1. सलमान की पहली फिल्‍म मैंने प्‍यार किया की डबिंग इंग्लिश में ‘वेन लव काल्‍स’ नाम से हुई थी। जो कि गुयाना के कैरिबियन मॉर्केट में सबसे बड़ी हिट फिल्‍म रही। इस फिल्‍म ने और कई जगहों और भाषाओं में रिलीज की के बाद जबरदस्त कामयाबी हासिल की।

 

 

2. ‘ओ ओ जाने जाना’ गाने में उनका शर्टलेस होना काफी पापुलर हुआ था। उस सीन के बाद 52 की उम्र में आज भी सलमान के फैंस उन्हें शर्टलेस देखना पंसद करते हैं। सलमान भी मौके-मौके पर अपनी शर्ट उतार देते हैं।

 

 

3. सलमान की फिल्‍म ‘वांटेड’ उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही। इस फिल्‍म में ने उन्हें एक्‍शन फिल्‍मों के सुपरस्‍टार के रूप में पहचान दी।

 

 

4. सलमान खान अगस्‍त 2013 में इंटरनेट पर के सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय बने।

 

 

5. ‘दबंग’ ने कमाई के सारे रिकार्ड ध्‍वस्‍त कर दिए थे और 3 इडिट्स को कमाई में पीछे छोड़ दिया।

 

 

6 सलमान ने मुसीबत में कई लोगों की मदद की है। जिनमें कैटरीना कैफ, सेनाक्षी सिन्‍हा, अर्जुन कपूर, असिन, हिमेश रेशमिया ये ऐसे प्रमुख नाम हैं जिन्‍हें फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सलमान ने मदद की है।

 

 

7. बीइंग ह्यूमन के नाम से सलमान का खुद का प्रोडक्‍शन हाउस है। जो भी पैसे इस प्रोडक्‍शन के जरिए आते हैं, उन्‍हें बीइंग ह्यूमन में दान किया जाता है।

 

 

8. 2008 में सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘दस का दम’ को सलमान ने होस्ट किया। इस शो ने टीआरपी के कई पुराने रिकार्ड तोड़ दिए। ये शो ही है जिसने सोनी चैनल को वापस इंडियन टेलीविजन रेटिंग में तीसरा स्‍थान पर पंहुचा दिया।

 

 

9. सलमान खान के बदौलत ही बिग बॉस ने भी टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़े। इस शो को भी सलमान होस्ट कर रहे हैं।  

 

 

10. 2004 में यूएसए की पीपुल मैगजीन ने सलमान को दुनिया का सातवां सबसे हैंडसम पर्सन का स्‍थान दिया था। जिसमें उन्हें हीरो से जड़ित टाई भेंट की गई थी।

 

 

11. सलमान खान के 50 वें जन्मदिन पर उनके उपर लिखी गई बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ भी पब्लिश की जा चुकी है।

 

  

12. सलमान खान को फटे जींस का ट्रेंड सेट करने के लिए जाना जाता है। उनके अनुसार, वे मजबूरी में फटा जींस पहनते थे, लेकिन लोगों ने उसे ट्रेंड बना लिया।

 

 

13.सलमान खान लोगों को वे गिफ्ट में घड़ियां देते हैं। इसका कारण उनके बचपन से जुड़ा एक किस्सा है। बकौल सलमान, बचपन में उन्हें घड़ी पहनने का बहुत शौक था, लेकिन एक बार जब उन्होंने अपने दोस्त से उसकी घड़ी मांगी तो उसने उसे रोलेक्स की घड़ी बताते हुए देने से इनकार दिया। इसलिए वे नहीं चाहते कि उनकी तरह किसी और को भी निराशा का सामना करना पड़े।

 

 

14. सलमान खान ने 15 साल में किया था पहला ऐड, उनकी सबसे पहली कमाई 75 रुपए थी। उन्होंने सबसे पहले कैमरा फेश किया था एक कैंपा कोला के विज्ञापन के लिए। उस वक्त उनके एड गुरू सुरेंद्र नाथ को सलमान की सूरत से कोई मतलब नहीं था उन्हें तो बस एक स्वीमिंग करने वाला लड़का चाहिए था। पहली बार सलमान को देखकर उन्हें वो बच्चे लगे, लेकिन जब उन्होंने शर्ट उतारी तो उनकी बॉडी देखकर वो इस रोल के लिए तैयार हो गए।

 

 

15. मैंने प्यार किया, सनम बेवफा, साजन , हम आपके हैं कौन व बीवी नं. १ और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पांच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की।

 

अवार्डस और उपलब्धियां

1998 में कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार मिला। हम दिल दे चुके सनम (1999), तेरे नाम(2003 ), नो एन्ट्री (2004) और पार्टनर (2007) शामिल हैं। इसके बाद बनी फ़िल्में, वांटेड (2009), दबंग (2010), रेडी (2011) और बॉडीगार्ड (2011) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (2014 फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। एक था टाइगर – 198 करोड़, दबंग-2 – 158 करोड़, बॉडीगार्ड – 142 करोड़, दबंग – 145 करोड़, जय हो (फिल्म) – 111 करोड़ है। इस साल रिलीज हुई उनकी बजरंगी भाईजान ने तो बॉक्स ऑफिस के झंड़े उखाड़ दिए फिल्म 300 करोड़ के पार चली गई। इसके बाद दीपावली में आई प्रेम रतन धन पायों भी 300 करोड़ के पार पहुंचने वाली फिल्मों में शुमार हुई। सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने भी कई सारे रिकार्ड तोड़े इस फिल्म ने भी 300 करोड़ ऊपर का कलेक्शन किया। इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई टाइगर जिंदा है ने 4  दिन में ही 150 करोड़ के ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है।

Created On :   27 Dec 2017 2:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story