B'Day Spl: एक्टर नहीं ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे फवाद खान

know the unknown life secrets of pakistani actor fawad afzal khan
B'Day Spl: एक्टर नहीं ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे फवाद खान
B'Day Spl: एक्टर नहीं ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे फवाद खान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फवाद खान एक ऐसे पाकिस्तानी एक्टर हैं जिनकी दीवानगी भारत में भी कम नहीं है। उनके लुक्स की लड़कियां जबरदस्त दीवानी हैं। आज फवाद खान का जन्म दिन है। वह अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका पूरा नाम फवाद अफज़ल खान है। करण जौहर की फिल्म "ऐ दिल है मुश्कि‍ल" में नजर आए फवाद पाकिस्तान के हिट एक्टर्स में से हैं। पाकिस्तान में उनके सीरियल्स भी काफी लोकप्रिय हैं, उनके सीरियल्स भारत की जनता ने भी काफी पसंद किए। 


 

मिल चुकी है भारत छोड़ने की धमकी 
 
फवाद ने फिल्म "खूबसूरत" से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं। इसके बाद वह "कपूर एंड संस" में ऋषि कपूर और सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई दिए। हर बार उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से भारतीय दर्शकों का दिल जीता। इंडिया में भी अब उनके काफी फैंस हो चुके हैं, जिनमें खासतौर पर लड़कियां उनके बहुत पसंद करती हैं।

पाकिस्तान में फवाद को हमसफर नाम के टीवी शो से पहचान मिली। इस शो में वे माहिरा खान के साथ नजर आए थे। उनका टीवी सीरियल जिंदगी गुलजार है भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

साल 2016 में पाक एक्ट्रर्स पर बैन के चलते फवाद खान को भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान जाना पड़ा था। बता दें कि फवाद को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से धमकी भी मिली थी। हालांकि इन दिनों फवाद बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर भारत की ओर से इजाजत मिलेगी तो वह फिर से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करेंगे। 


बचपन की दोस्त से की शादी


फवाद खान ने नवंबर 2005 में अपनी बचपन की दोस्त सदफ से शादी की। पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर फवाद के नए लुक की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस तस्वीर में वह पत्नी सदफ और दो बच्चों अयान, इलयाना के साथ नजर आए थे। इन दिनों फवाद खान पाकिस्तान में फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग में बिजी हैं। 6 साल के हॉट, हैंडसम, डैशिंग पर्सनेलिटी वाले पाकिस्तानी मॉडल-एक्टर फवाद खान ने बॉलीवुड फिल्म "खूबसूरत" से कई लड़कियों को अपना दीवाना बनाया है। 


 फवाद खान के बारे में खास बातें..


1-फवाद सिर्फ एक्टर ही नहीं है बल्कि उनका असली पैशन म्यूज़िक है। इसी के चलते उन्होंने अपने दोस्त अहमद अली बट के साथ एंटाइटी पैराडिम नाम से एक बैंड की शुरुआत की थी। उनकी एलबम इर्तिका बहुत सफल हुई थी।

2-फवाद खान फिल्मी हीरो नहीं बल्कि ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। 

3-फवाद अपना एक कपड़े का ब्रांड "सिल्क बाय फवाद खान" भी चलाते हैं, वह अपना यह ब्रांड पत्नी सदफ के साथ चलाते हैं।  

4-फवाद खान पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। फवाद पाकिस्तान के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं।  

5-फवाद खान पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड हासिल किया है। फिल्म "खूबसूरत" में डेब्यू के लिए भी उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर अवॉर्ड भी मिला है।

  

6- फवाद खान ने 13 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 19 वर्ष की उम्र में टेलीविज़न में जट एंड बॉन्ड में एक स्पाई बॉय की भूमिका निभाई थी।

7- फवाद का हाथ डांस करने के मामले में थोड़ा तंग है। फवाद को डांस करना बिलकुल पसंद नहीं है।  

8-फवाद अपने आप को काफी इंट्रोवर्ट मानते हैं। वे अपना फोन भी ज़्यादातर बंद ही रखते हैं।
  
9-फवाद बचपन से ही बहुत शर्मिले स्वभाव के हैं। स्कूल में भी उनके दोस्त उन्हें "बुली बॉय" कहकर परेशान करते थे।  
 

Created On :   29 Nov 2017 3:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story