जानिए वो कौनसी आदतें हैं जो आपको बनाती हैं एक बुरा पति

जानिए वो कौनसी आदतें हैं जो आपको बनाती हैं एक बुरा पति


 

डिजिटल डेस्क । अक्सर शादी के बाद पति-पत्नी में झगड़े होने लगते हैं। इन झगड़ों का कारण पत्नी की शिकायतें होती हैं, लेकिन इन शिकायतों के पीछे पति का ही स्वभाव होता है। दरअसल हर पुरुष के लिए बेचलर लाइफ से शादीशुदा जिंदगी में शामिल होना थोड़ा मुश्किल होता है और उन्हें इसमें ढलने में वक्त लगता है, वो शादी तो कर लेते हैं, लेकिन पति के तौर पर उनकी क्या जिम्मेदारियां होती हैं ये समझने में महिलाओं से ज्यादा वक्त लगता है। यही वजह होती है कि नई शादी में भी अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं। शादी के रिश्ते को सहेजने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही बराबर कोशिशें करनी चाहिए, लेकिन कभी-कभी पति उतना सपोर्ट नहीं करते हैं, जितना उन्हें करना चाहिए। अगर रिश्ते में कोई एक अपनी जिम्मेदारी ना निभाए तो फिर रिश्ते की डोर कमजोर पड़ जाती है। आइए जानते हैं पुरुषों की उन आदतों के बारे में जिनकी वजह से वो अच्छे पति नहीं बन पाते हैं।

क्रिटिसाइज करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ये बातें कभी पति मजाक में बोल जाते हैं तो कभी गुस्से में। ऐसा करना गलत है, आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई और ये भी बताने की जरूरत होती है कि आपकी पसंद क्या है। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

 

 

रोक-टोक लगाना

शादी के बाद पति अपनी पत्नियों पर तरह-तरह की रोक-टोक लगाते रहते हैं। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जैसे उनकी कुछ इच्छाएं हैं वैसी ही दूसरों की भी हैं। ज्यादा रोक-टोक से पत्नियों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। उन्हें मर्दों की तरह दोस्त बनाने, घूमने-फिरने की पूरी आजादी होनी चाहिए, ताकि वो अपने जीवन में स्वतंत्र महसूस कर सकें और उन्हें आपका साथ किसी तरह का बंधन महसूस ना हो।

 

 

प्यार जताना भूल जाना

दिनभर की भागदौड़ में व्यस्तता के कारण कई बार पति अपनी पत्नियों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। अगर आप व्यस्त हैं तो कम से कम 2 मिनट का वक्त निकाल कर उन्हें हग करें और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी आपके जीवन में कितनी अहमियत है।

 

 

बात करने का गलत लहजा

पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

 

 

ज्यादा उम्मीदें रखना

हर इंसान रिश्ते निभाने के दौरान एक दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद रखने लगता है। हर इंसान के अंदर स्वार्थ स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। किसी से एक हद तक उम्मीद रखना गलत नहीं है। मगर ये भी समझना जरूरी है कि हर इंसान के अंदर अगर कुछ प्रतिभाएं हैं, तो दूसरी तरफ कुछ खामियां भी हैं। कोई भी इंसान आपको हर तरह से संतुष्ट नहीं कर सकता। आपको ये समझने की जरूरत है कि आप ज्यादा आकांक्षाएं रखने की बजाए अपने लाइफ पार्टनर से प्यार और आदर का भाव रखें।

 

 

झूठ ना बोलें

अगर आपको लगता है कि आप शादी के बाद किसी और के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे और आपकी पत्नी इससे अनजान रहेगी तो ये आपकी गलतफहमी है। हर रिश्ते की एक आत्मीयता होती है और झूठ की बुनियाद पर आप कोई रिश्ता खड़ा नहीं कर सकते। इसलिए जरूरी है कि आप रिश्ता निभाते वक्त अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश करें।

 

 

 

Created On :   8 March 2018 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story