जानिए चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर क्या बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ?

Know what the Chief Minister Trivendra Singh said on the infiltration of Chinese soldiers?
जानिए चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर क्या बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ?
जानिए चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर क्या बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ?


डिजिटल डेस्क,नागपुर। चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सीमांकन नहीं होने के कारण सीमा पर विवाद हो जाता है। चीन की घुसपैठ की जानकारी केंद्र सरकार को दे दी गई है। घुसपैठ के बाद भी चीन धमकी दे रहा है। चीन को उत्तेजनापूर्ण बातें नहीं करना चाहिए। उससे लड़ाई के लिए हमारी सरकार और सेना तैयार है।

गौरतलब है कि सीमा विवाद के बीच सोमवार को चीन के सैनिक उत्तराखंड के चमोली में घुस आए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से चर्चा में रावत ने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद बातचीत से दूर किया जा सकता है। सीमा क्षेत्र में ऐसे भी स्थान है जहां भारत या चीन के सैनिक शस्त्रों के साथ नहीं जा सकते हैं। थलसेना अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि चीन की चुनौती का हर स्तर पर सामना करने के लिए तैयार है। 

सरसंघचालक से मुलाकात के मामले पर रावत ने कहा कि नागपुर उनके लिए प्रेरणा का स्थान है। वे संघ के प्रचारक रहे हैं। नागपुर आते जाते रहते हैं। उत्तराखंड में कैंसर उपचार के लिए बड़ी चिकित्सा संस्था खोलने का विचार चल रहा है। नागपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कैंसर को देखने के लिए भी वे यहां आए हैं। दिसंबर में उत्तराखंड में व्यावसायिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए सभी राज्यों के औद्योगिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसान आत्महत्या के मामले की जांच चल रही है। फिलहाल किसान आत्महत्या के किसी भी मामले में सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

Created On :   2 Aug 2017 2:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story