जानिए क्या वाकई एक सफेद बाल उखाड़ने से होते हैं और सफेद बाल ?

Know what was really a Uproot white hairs grows more white hairs
जानिए क्या वाकई एक सफेद बाल उखाड़ने से होते हैं और सफेद बाल ?
जानिए क्या वाकई एक सफेद बाल उखाड़ने से होते हैं और सफेद बाल ?


डिजिटल डेस्क । वैसे तो सफेद बाल बुढ़ापे की निशानी होती है, लेकिन युवाओं में ये समस्या काफी नजर आने लगी है। कम उम्र में सफेद बाल होना लोगों को आम समस्या हो गई है। आपको हर चौथा इंसान ऐसा मिल ही जाएगा जिसके सिर पर सफेद बाल है। बालों का वक्त से पहले सफेद होना किसी को भी निराश कर सकता है। सफेद बालों से परेशान लोग इन्हें या तो कलर करते हैं या उखाड़ फेंकते हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सफेद बाल को उखाड़ने से और बाल सफेद होते हैं। माना जाता है कि सफेद बाल उखाड़ने से और बाल सफेद होते हैं, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई हैं आइए जानते हैं?

 

ये भी पढ़ें- सिजेरियन प्रसव मामलों पर WHO गंभीर, कहा- डॉक्टर बेवजह न करें ऑपरेशन

सफेद बाल उखाड़ना कितना सही

आमतौर पर जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, बालों के रंग देने वाली पिगमेंट कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। पिगमेंट सेल कम होने से बालों की जड़ों में कम मेलानिन जाने लगता है और बाल सफेद या ग्रे होने लगते हैं, लेकिन ऐसे में सफेद उखाड़ना क्या वाकई सही है? दरअशल सफेद बाल उखाड़ने से और सफेद बाल होते है ये एक मिथक मात्र है। एक फॉलिकल के साथ कुछ होने पर, उसके पास के दूसरे फॉलिकल पर असर नहीं पड़ता। एक सफेद बाल निकालने से और ज्यादा सफेद बाल नहीं होते।

 

 

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट स्किप करना पड़ सकता है भारी, माइग्रेन होने का बढ़ जाता है खतरा

बाल उखाड़ने से होते हैं ये नुकसान

हालांकि ये कहा जाता है कि ये अच्छी आदत नहीं है क्योंकि बाल जड़ से उखाड़ने में कई बार आप त्वचा से नीचे फॉलिकल को नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे आगे बाल उगने में समस्या होती है। इसलिए ऐसे बालों को उखाड़ने से बेहतर है कि आप उन्हें कलर कर लें, या फिर ऐसे ही छोड़ दें।

 

 

Created On :   18 Feb 2018 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story