महिलाओं को एक घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए एक्सरसाइज, होते हैं ये नुकसान...

know why women should not exercise more than an hour
महिलाओं को एक घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए एक्सरसाइज, होते हैं ये नुकसान...
महिलाओं को एक घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए एक्सरसाइज, होते हैं ये नुकसान...

डिजिटल डेस्क। एक बेहतर और हेल्दी लाइफ के लिए सभी को रोज एक्सरसाइज करना चाहिए। ये आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, लेकिन कुछ लोग अच्छी बॉडी के लिए जरुरत से ज्यादा ही एक्सरसाइज करते हैं, जो कभी- कभी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। आज हम यहां आपको महिलाओं से संबंधित एक्सरसाइज से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जो आपको आपके स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी का ज्ञान कराएंगी।

अक्सर लोग फिट रहने के लिए अधिक से अधिक वर्कआउट करते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये बात महिलाओं के ऊपर लागू नहीं होती। एक रिसर्च के अनुसार महिलाओं को एक घंटे से अधिक एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि महिलाएं लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी लाइफ जीना चाहती हैं तो उन्हें 1 घंटे से ज्यादा एक्सरसाइज ही करना चाहिए। तभी इसका लाभ आपको मिलेगा। एक घंटे से अधिक एक्सरसाइज  करने से इसका लाभ गिरने लगता है, लेकिन यही  बात पुरुषों के लिए बिल्कुल उलट है। बल्कि पुरुषों को अधिक से अधिक एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। ताकि आगे की लाइफ में किसी तरह की फिजिकल प्रॉब्लम ना हो। वे कितने भी घंटे एक्सरसाइज कर सकते हैं। 


रिसर्च के अनुसार 60 की उम्र पार कर चुके 8000 लोगों की एक्टिविटीज पर 22 साल तक परिक्षण किया गया। रिपोर्ट में पाया गया कि महिलाओं की हाइट और वेट के कारण उन्हें 90 साल तक की उम्र तक पहुंचने में काफी समस्या होती है। ऐसे में अक घंटे से अधिक एक्सरसाइज करना उनके लिए हानिकारक होती है। रिसर्च में ये भी पाया गया कि जो महिलाएं 30 से 60 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करती हैं उनमें से 21 फीसदी की 90 की उम्र तक पहुंचने की संभावना अधिक होती है और जो महिलाएं इससे अधिक एक्सरसाइज करती हैं उनकी 90 की उम्र तक पहुंचने की संभावना काफी कम होती है।  

वहीं पुरुषों की बात करें तो, 30 से 60 मिनट तक एक्सरसाइज करने वाले पुरुषों की 34 फीसदी ही इस उम्र तक पहुंचने की संभावना होती है, लेकिन रोजाना डेढ़ घंटे या उससे अधिक एक्सरसाइज करने वाले पुरुषों में 39 फीसदी 90 की उम्र तक पहुंच सकते हैं। 

हालांकि इस बात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि महिलाओं को एक घंटे की एक्सरसाइज ही क्यों करनी चाहिए, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि फीमेल हार्मोंस, जीन, लाइफस्टाइल और बच्चे को जन्म देना इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं। तो वहीं रिपोर्ट के मुताबिक जो महिलाएं लंबी और पतली होती हैं उनके अधिक उम्र तक जीने की ज्यादा संभावना होती है। रिसर्च के अनुसार शारीरिक गतिविधि दोनों के ही लंबे जीवनकाल से जुड़ी है। एक पुरुष जितना अधिक व्यायाम करेगा उतना अधिक एक्टिव रहेगा और महिलाएं केवल एक घंटे व्यायाम करके ही शारीरिक रुप से एक्टिव रह सकती हैं। 

 

Created On :   31 Jan 2019 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story