क्या कहते हैं नक्षत्र, जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक और रंग

know you rashifal, lucky number, color and solutions
क्या कहते हैं नक्षत्र, जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक और रंग
क्या कहते हैं नक्षत्र, जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक और रंग

मेष राशि - समय बेहद शुभ बना हुआ है। आपके द्वारा सोचे गए कार्य आसानी से पूरे होंगे। मन प्रसन्न बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक नई दिशा की शुरूआत हो सकती है। 

शुभ रंग-  हरा
शुभांक - 5
उपाय - मूंगा रत्न धारण करें

वृषभ - ग्रहों की चाल आपके पक्ष में आने वाली है। जितने रुके हुए कार्य हैं उन्हें तेजी से संपन्न करने का यह उचित समय है। धन मिलेगा। प्रेम संंबध बढ़िया रहेंगे। 

शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  6
उपाय - मूंग की दाल का दान करें

मिथुन - समय आज उतना बेहतर नहीं है, जितना अपेक्षा कर रहे थे। कामकाज में उतार चढ़ाव आने की संभावना है। प्रेम संबंधो से बचने का प्रयास करें। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  6
उपाय - दूरबा चढ़ाएं

कर्क- समय लगातार बढ़िया बना रहेगा। जिसके चलते आपके कार्य लगातार बनते रहेंगे। इसका भरपूर लाभ अवश्य उठाएं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।

शुभ रंग-  जामूनी
शुभांक -  7
उपाय - गणेश जी की पूजा करें

सिंह - समय आज से और बेहतर होने जा रहा है। कामकाज आपके मनअनुकूल रह सकता है। यात्रा सफल और लाभकारी रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार आ सकता है। 
शुभ रंग-  जामुनी
शुभांक -  6
उपाय - हरे वस्त्र धारण करें

कन्या - ग्रह धीरे-धीरे आपका साथ देते रहेंगे। अधिकारी वर्ग और आपका अधिनस्थ आज आपकी बातों का सम्मान करेगा। प्रेम सहयोगी आपकी प्रशंसा करेगा। 

शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  4
उपाय - मोदक का भोग लगाएं

तुला - समय आज कमजोर सा बना हुआ है। कामकाज को लेकर की गई मेहनत सफल ना होने से मन खिन्न सा रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। धन की चिंता बनी रहेगी। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक - 3
उपाय - मोती पहनें

वृश्चिक - समय पूरी तरह से आपका साथ दे सकता है। जिसके चलते आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अपनों का साथ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी।

शुभ रंग-  लाल
शुभांक -  4
उपाय - मूंगा पहनें

धनु - समय आज कमजोर सा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ नहीं मिलेगा। अदालती कार्यों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव आ सकता है। 

शुभ रंग-  लाल
शुभांक -  8
उपाय - सफेद मूंगा पहनें

मकर - सितारे आज भरपूर मदद करने जा रहे हैं। तनाव और परेशानियां समाप्त होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता रहेगी। कामकाज शानदार रहेगा।

शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  9
उपाय - इलाइची का सेवन करें

कुंभ - समय आज कमजोर सा है। कामकाज परेशानी से भरा रहेगा। सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। धैर्य पूर्वक काम करें। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग-  सफेद 
शुभांक -  7
उपाय - दही का सेवन करें

मीन - सितारों का साथ लगातार मिलता रहेगा। जितने आवश्यक कार्य हैं उन्हें एक दो दिन में अवश्य पूरा कर लें। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बढ़ सकती है। धन की चिंता दूर होगी।

शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  6
उपाय -  गणेशजी की परिक्रमा करें

Created On :   16 Jan 2018 7:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story