कोश्यारी महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल, मराठी में शपथ लेकर संभाला कार्यभार

Koshyari took oath in Marathi, 19th Governor of Maharashtra
कोश्यारी महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल, मराठी में शपथ लेकर संभाला कार्यभार
कोश्यारी महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल, मराठी में शपथ लेकर संभाला कार्यभार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को शपथ ली। नव नियुक्त राज्यपाल कोश्यारी ने मराठी भाषा में शपथ ली। उन्हें मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति प्रदीप नांदराजोग ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। कोश्यारी महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल हैं। राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद सावंत, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले समेत राज्य सरकार के मंत्री मौजूद थे। इस मौके पर उत्तराखंड के वनमंत्री एच.एस. रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री रेखा आर्य, राज्य मंत्री डॉ दान सिंह रावत भी मौजूद थे। राज्यपाल कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को हुआ। कोश्यारी 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष का नेता पद, राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद के रूप में जिम्मेदारी निभायी है। कोश्यारी उत्तर प्रदेश के राजा इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी थे। वे  परवत पियूष साप्ताहिक के संस्थापक संपादक थे। उन्होंने ‘उत्तरांचल प्रदेश क्यू?’ तथा ‘उत्तरांचल संघर्ष एवम समाधान’ नामक दो किताबें भी लिखी हैं। 
 

Created On :   5 Sep 2019 4:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story