मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

Krishna river boat tragedy Live Updates boat capsizes near Vijayawada
मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

 

 

 

डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को कृष्णा नदी में हुए नाव हादसे में 26 लोगों के मरने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाव में करीब 38 लोग सवार थे। अब तक 20 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि 12 लोगों को स्थानीय मछुआरों और बचाव टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है। इस पूरे मामले में आंध्रा सरकार ने एक वरिष्ठ पूछताछ समिति की नियुक्त की है। जो मामले की जांच करेगी। इसी के साथ ही पुलिस ने 4-5 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, जिनमें से कृष्णा जिला कलेक्टर बी लक्ष्मी कंटम को एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि, बचाव दल की चार टीमें कल से ही लोगों को खोजने के काम लगी हुई हैं इसी के ही साथ गोताखोर भी लोगों का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

 

 

राज्य सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि "कल कृष्णा नदी में नाव दुर्घटना बहुत दर्दनाक थी। मैंने दुर्घटना के नौका घाट क्षेत्र का दौरा किया। बाद में मैंने आंध्र अस्पताल के इलाज के पीड़ितों को आश्वासन दिया और उन सभी को मदद करने का वादा किया। मृतकों के परिवारों के लिए सहानुभूति।"

 

पूरा मामला


प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कृष्णा नदी के पवित्र संगम घाट पर उस वक्त हुआ जब एक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए लोग नाव से भवानी आइलैंड से भवानी संगमम घाट जा रहे थे। हादसे का कारण नाव में ओवरलोडिंग को बताया जा रहा है। नदी में पानी के अधिक उछाल के कारण अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। थोड़ी देर में ही स्थानीय मछुआरों ने मोर्चा संभाल लिया। हादसे की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई जिसके बाद बचाव टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम द्वारा डूबे लोगों की तलाश जारी है। सूबे के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है।



नवंबर में बड़े नाव हादसे 


उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को बिहार में एक ही दिन में हुए दो बड़े हादसों में 12 की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक लापता हो गए थे। 

पहला हादसा 

हाजीपुर में गंगा नदी में नहाते समय 9 लोग डूब गए थे। ये लोग गंगा नदी में गाद से बने एक टीले के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए नदी में गए। नहाने के दौरान किसी एक के डूबने पर उसे बचाने के दौरान बाकी अन्य भी डूब गए। 

दूसरा हादसा

समस्तीपुर जिले में 30 लोगों को ले जा रही नाव बागमती नदी में डूब गई थी। जिसमें नौ लोग मृत पाए गए थे।

Created On :   12 Nov 2017 3:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story